Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सरकार के इशारे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया':लखनऊ में कांग्रेस का सत्याग्रह, अजय राय बोले- प्रदेशभर में आंदोलन होगा

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मनरेगा बचाओ आंदोलन को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। 17 फरवरी को विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सत्याग्रह आयोजित कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए। 17 फरवरी की कार्रवाई पर उठे सवाल कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा और श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा घेराव कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह कार्रवाई सरकार के इशारे पर की गई। इस घटना के बाद से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रदेशभर में विरोध दर्ज कराया जा रहा है। महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह आज सुबह 10:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सबको है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मनरेगा, किसानों और श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRN डिवाइस क्लोजर तकनीक से सफल ऑपरेशन:डॉ ऋषिका पटेल बोलीं-30 मिनट में दूरबीन से बंद हुआ 14 मिमी का एएसडी छेद
    Next Article
    ट्रक में सरकारी किताबों के मिलने का मामला:कबाड़ी-ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, शिक्षा विभाग कर रहा जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment