Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तुर्किए सेना के निकलते ही इजरायली जेट्स से हिला सीरिया, इस NATO देश संग जंग को क्यों उतावले हो रहे नेतन्याहू?

    2 hours ago

    1

    0

    अबू अल-दुहुर एयरबेस लोकेशन तुर्की बॉर्डर से महज 80 किमी दूर। यह वो इलाका है जिसे तुर्की अपना बैकयार्ड यानी कि अपना प्रभाव क्षेत्र समझता था। लेकिन इजराइल ने यहां आठ भीषण हमले करके यह साबित कर दिखाया कि उसकी मिसाइलों के लिए कोई भी बॉर्डर पवित्र नहीं है। लेकिन इस खबर का सबसे खौफनाक पहलू क्या है? इजराइल के लड़ाकू विमानों ने तब बम गिराए जब वहां से तुर्की की हाई लेवल मिलिट्री डेलीगेशन निकले हुए मात्र 24 घंटे भी नहीं हुए थे। यानी इजराइल की आंखें तुर्की के एक-एक ऑफिसर पर जमी हुई थी। 17 अगस्त 2026 की शाम तुर्की की सेना का एक बड़ा दस्ता जिसमें सर्विलांस और टेक्निकल एक्सपर्ट शामिल थे। अबू अल-दुहुर एयरबेस पहुंचता है। मकसद था सीरिया की नई अल शरा सरकार की वायुसेना को फिर से खड़ा करना। सीरिया पिछले कुछ समय से गुपचुप तरीके से अपना एविएशन कैपेसिटी बढ़ा रहा है। अगस्त 2026 में इन्होंने मिग 21 के साथ एक्सरसाइज भी की। इजराइल के लिए यह एक बहुत बड़े खतरे की घंटी थी। इसे भी पढ़ें: Israel election पर फलस्तीनी राजदूत Abu Shawesh का आरोप, गोलियों के दम पर शासन चुन रहा इजराइलइजराइल नहीं चाहता है कि सीरिया के पास फिर से कोई ऐसी एयरफोर्स हो जो उसके आसमान को चुनौती दे सके। अब जैसे ही तुर्की की टीम वहां रनवे की मरम्मत और रडार सिस्टम लगाने का प्लान फाइनल करके निकलती है। इधर इजराइल का मोसाद और मिलिट्री इंटेलिजेंस एक्टिव हो जाता है। 18 अगस्त की सुबह 3:00 बजे आसमान से मौत परसती है। चार अलग-अलग लहरों में आए इजराइली जेट्स ने रनवे को अनयूजेबल बना दिया। यह हमला इतना सटीक था कि ठीक उन्हीं जगहों को निशाना बनाया गया जहां तुर्की ने नया निवेश करने का प्लान बनाया। यह इजराइल का सीधा संदेश था कि एर्दोगान साहब आप सीरिया को पालतू बना सकते हैं लेकिन उसे दांत और नाखून नहीं दे सकते हैं। इजराइल ने अपने सबसे बड़े दोस्त अमेरिका को भी खतरे में डाल दिया। वाशिंगटन इस वक्त गुस्से में है। अमेरिकी राजदूत टॉम बराक ने खुलेआम इजराइल को लताड़ा है और इसकी वजह बहुत गहरी है। इसे भी पढ़ें: क्रूज मिसाइलों वाला ड्रोन, 700 KM रेंज, तुर्किए ने क्या तबाही बना ली?ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने सीरिया के नए राष्ट्रपति अहमद अल शरा पर बहुत बड़ी पॉलिटिकल कैपिटल खर्च की है। ट्रंप को लगता है कि अल शरा वो शख्स हैं जो सीरिया को ईरान के चंगुल से निकालकर वेस्टर्न एयरलाइंस में ला सकते हैं। अब आपको याद होगा कि ट्रंप ने अल शरा को अपना परफ्यूम तक गिफ्ट कर दिया और उनसे उनकी पत्नियों के बारे में मजाक भी किया था। अब अमेरिका यह चाहता है कि सीरिया एक नॉर्मल देश बने ताकि वहां पुनर्निर्माण के कॉन्ट्रैक्ट अमेरिकी कंपनियों को मिल सके। लेकिन इजराइल का नजरिया अलग है। इजराइल को लगता है कि अल शरा सिर्फ एक मुखौटा है और उसके पीछे एर्दोगान की वही पुरानी कट्टरपंथी विचारधारा काम कर रही है। इतना ही नहीं इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने तो यहां तक कह दिया था कि तुर्की ही नया ईरान है। अमेरिका और इजराइल के बीच की यह दरार सीरिया के आसमान में साफ अब देखी जा रहीहै। मक्का पैक की जिसका शोर पिछले 17 दिनों से पूरी दुनिया में था। जिसकी हवा इजराइल ने निकाल दी। तुर्की ने इस पैक्ट को इसलिए जॉइन किया था ताकि उसे इजराइल और ग्रीस जैसे दुश्मनों के खिलाफ एक इस्लामिक ढाल मिल सके। इसे भी पढ़ें: Iran पर परमाणु बम गिराएगा अमेरिका? ये महिला कौन, जिसने मचा दी सनसनीलेकिन इजराइल ने पैक्ट बनने के तीसरे हफ्ते में ही तुर्की के प्रभाव वाले क्षेत्र पर हमला कर दिया। यह मक्का पैट के लिए मेक या ब्रोक मूवमेंट है। चलिए बात करते हैं मक्का पैक के लिटमस टेस्ट की। देखिए अगर सऊदी अरब और पाकिस्तान सिर्फ कड़े शब्दों में निंदा करके चुप हो जाते हैं तो दुनिया समझ जाएगी कि ये पैक सिर्फ कागजी शेर है। दूसरा पॉइंट है अगर अंकारा इस मामले को एस्केलेट करता है और रियाद से सैन्य मदद मांगता है तो क्या सऊदी इजराइल से दुश्मनी मोल लेगा? यह बहुत बड़ा सवाल है और जानकारों का मानना है कि इजराइल ने जानबूझकर यह समय चुना है ताकि वो मक्का पैक्ट की एकजुटता की पोल खोल सके। इजराइल जानता है कि सऊदी अरब कभी भी इजराइल के साथ सीधा युद्ध नहीं जाएगा और यही एर्दोगान की सबसे बड़ी कमजोरी भी है। इजराइल की इस रणनीति को समझिए। इसे कहते हैं ऑफेंसिव डिफेंस यानी खतरा पैदा होने से पहले ही उसे जड़ से मिटा दो। इजराइल ने सिर्फ सीरिया पर बम नहीं गिराए हैं बल्कि उसने तुर्की के चारों तरफ एक जाल बुन लिया है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan को मिला चीन का फ्लाइंग टैंक, भारत के अपाचे के आगे टिक पाएगा?
    Next Article
    China को जिस बात का डर था, बांग्लादेश ने भारत का नाम लेकर वही कर दिया, सब हैरान!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment