Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेलर ने मां-बेटी और भतीजी को कुचला, तीनों की मौत:गाजीपुर में सड़क जाम कर प्रदर्शन, शवों को हटाने से इनकार किया

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के मुहम्मदाबाद इलाके में बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में मां और दो बच्चियों की मौत हो गई। यूसुफपुर-बाराचवर मार्ग पर लखनौली गांव के पास करीब साढ़े सात बजे एक ट्रेलर वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के आबादान उर्फ बैरान गांव निवासी रणजीत चौरसिया अपनी पत्नी कुसुम देवी (32), छह वर्षीय बेटी अनन्या और आठ वर्षीय भतीजी कीर्ति चौरसिया (लाला चौरसिया की बेटी) के साथ बाइक पर सवार होकर बलिया जनपद के रसड़ा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लखनौली गांव के पास यूसुफपुर-बाराचवर मुख्य सड़क पर रणजीत ने आगे चल रहे ट्रेलर वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से एक और बाइक आ गई। सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में रणजीत की बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इससे बाइक पर सवार कुसुम देवी, अनन्या और कीर्ति ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रणजीत चौरसिया बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को आगे ले जाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया और मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे। जाम के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर बरेसर और करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, देर रात तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। परिजन सदमे में थे और शवों को हटाने से इनकार कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में नकली अल्ट्राटेक सीमेंट का खुलासा:प्रारंभिक जांच में हुआ खुलासा, दोकटी पुलिस ने 25 बोरियां जब्त किया
    Next Article
    रामपुर PWD कार्यालय में जेई से अभद्रता, मारपीट का प्रयास:कर्मचारियों के विरोध पर 2 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment