Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर PWD कार्यालय में जेई से अभद्रता, मारपीट का प्रयास:कर्मचारियों के विरोध पर 2 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के लोक निर्माण विभाग (PWD) के द्वितीय कार्यालय में जूनियर इंजीनियर सरोज कुमार वर्मा के साथ अभद्रता और मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के संबंध में संदीप और अजय नामक दो व्यक्ति कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने जेई पर अपनी शर्तें मानने और नियमों के विपरीत कार्य करने का दबाव बनाया। जब जेई सरोज कुमार वर्मा ने नियमों के विरुद्ध कार्य करने से इनकार किया, तो दोनों कथित रूप से आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उन्होंने जेई का कॉलर पकड़कर हाथापाई करने की कोशिश की। कर्मचारियों ने संभाली स्थिति कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और बड़ी घटना होने से रोका। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। शाम करीब पांच बजे कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की। सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर पीड़ित जेई ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की और बयान दर्ज किए। तहरीर के आधार पर अजय और संदीप के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में रोष बना हुआ है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेलर ने मां-बेटी और भतीजी को कुचला, तीनों की मौत:गाजीपुर में सड़क जाम कर प्रदर्शन, शवों को हटाने से इनकार किया
    Next Article
    कासगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक थाने में धरने पर बैठे:इंस्पेक्टर पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप, 5 घंटे बाद धरना खत्म किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment