Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- अमेरिका पहले से ज्यादा बेहतर, अमीर और मजबूत:मेरे कार्यकाल के बदलाव लंबे समय तक याद रहेंगे; एपस्टीन स्कैंडल की कई पीड़ित मौजूद

    8 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में भाषण शुरू हो गया है। वे अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण दे रहे हैं। उन्होंने भाषण की शुरुआत करते हुआ कहा- हमारा देश वापस आ गया है पहले से बेहतर, ज्यादा अमीर और ज्यादा मजबूत। उन्होंने इस साल मनाई जाने वाली अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का भी जिक्र किया और अपने राष्ट्रपति कार्यकाल को 'ऐसा बदलाव जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा' बताया। भाषण में आगे वे ईरान और गाजा के हालात के साथ-साथ टैरिफ के मुद्दे पर भी बयान दे सकते हैं। उनके भाषण के दौरान जेफ्री एपस्टीन सेक्स स्कैंडल की कई पीड़ित भी संसद में मौजूद हैं। इन्हें विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद ने इनवाइट किया है। ट्रम्प और एपस्टीन में लंबे समय तक दोस्ती थी, हालांकि ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि उन्हें एपस्टीन के किसी गलत काम की जानकारी नहीं थी। इस जॉइंट सेशन में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (निचला सदन) मेंबर, सीनेट (ऊपरी सदन) मेंबर, सुप्रीम कोर्ट के जज और राष्ट्रपति की कैबिनेट मौजूद रहती है। इस भाषण में राष्ट्रपति देश के मौजूदा हालात और अपनी सरकार की आगे की योजनाओं के बारे में बताते हैं। हर साल जनवरी या फरवरी में ये भाषण होता है अमेरिका में राष्ट्रपति हर साल जनवरी या फरवरी में कांग्रेस को एक संबोधित करते हैं, जिसे 'स्टेट ऑफ द यूनियन' कहा जाता है। स्टेट ऑफ द यूनियन के दिन संसद की प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सदस्य हाउस चैंबर में इकट्ठा होते हैं। स्पीकर ऑफ द हाउस और उपराष्ट्रपति जो सीनेट के अध्यक्ष भी होते हैं, राष्ट्रपति के पीछे ऊंचे मंच पर बैठते हैं। जब राष्ट्रपति संसद में पहुंचते हैं तो हाउस के सार्जेंट-एट-आर्म्स उनके आने की घोषणा करते हैं। इसके बाद स्पीकर राष्ट्रपति का परिचय कराते हैं और राष्ट्रपति कांग्रेस को अपना भाषण देते हैं। ट्रम्प के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर आत्मघाती हमला, 2 पुलिसकर्मी की मौत, एक दिन में अलग-अलग हमलों में 7 जाने गईं
    Next Article
    कनाडा में खालिस्तान समर्थक पंजाबी को 'ड्यूटी टू वॉर्न' नोटिस:वैंकूवर पुलिस बोली- परिवार समेत खतरा; निज्जर के साथी रहे, लॉरेंस पर शक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment