Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूस ने क्रीमिया ब्रिज हमले का बदला लिया:यूक्रेन पर 400 ड्रोन और 110 मिसाइलें दागीं, 8 मौतें, पुतिन ने कहा था- दर्दनाक जवाब देंगे

    16 hours ago

    1

    0

    रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया ब्रिज पर लगातार हमले का बदला अब ले लिया है। यूक्रेन पर गुरुवार रात 400 से ज्यादा ड्रोन और 110 से ज्यादा मिलाइलें दागीं गई। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने हमले में 27 बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने इसे युद्ध के सबसे बड़े हमलों में से एक बताया। हमले में कई पुलों, बिजली-पानी की सप्लाई और रेलवे को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्रीमिया ब्रिज पर हमले पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि रूस इस हमले का दर्दनाक जवाब देगा। रातभर हुए हमलों से जान बचाने के लिए लोग मेट्रो स्टेशनों में छिपे यूक्रेन के प्रधानमंत्री सेर्गी कोरेत्स्की ने बताया कि हमले में मारे गए 8 लोगों में से 6 राजधानी कीव के थे। बाकी 2 लोगों की मौत पश्चिमी शहर लवीव के एक रेलवे स्टेशन पर हुई। रातभर हुए हमलों के दौरान कीव में कई धमाके हुए। जान बचाने के लिए लोग मेट्रो स्टेशनों में छिप गए। रूस ने निप्रो नदी पर बने कीव के 3 पुलों को भी निशाना बनाया। सरकार ने लोगों से अपील की कि वे कार से काम पर जाने से बचें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद इन पुलों पर यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। मिसाइलों के बीच 20-30 मिनट का अंतर रखा जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस ने हमले की रणनीति ऐसी बनाई थी, जिससे ज्यादा से ज्यादा तबाही हो। उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने क्लस्टर वारहेड वाली मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया। इन मिसाइलों में एक बड़े बम से कई छोटे बम निकलते हैं, जो बड़े इलाके में तबाही मचा सकते हैं। जेलेंस्की के मुताबिक, रूस ने मिसाइलें एक साथ दागने के बजाय कई समूहों में छोड़ीं। हर हमले के बीच 20 से 30 मिनट का अंतर रखा गया। इससे राहत और बचाव टीमों को काम करने में मुश्किल हुई। वे आग बुझाने, मलबा हटाने और बिजली-पानी जैसी जरूरी सेवाएं बहाल करने में जुटी थीं। उन्होंने कहा कि पुतिन ने यह हमला बेहद सोच-समझकर और दिखावे के तौर पर किया। जेलेंस्की ने चीन में हुई बैठकों को कमजोर बताया और कहा कि दुनिया की व्यवस्था को अपने हिसाब से बदलने की रूस की कोशिश नाकाम रही है। यूक्रेन ने इस हफ्ते तीसरी बार क्रीमिया ब्रिज को निशाना बनाया था रूस का यह हमला क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन के हमले के बाद हुआ। यह पुल क्रीमिया को रूस के क्रास्नोडार इलाके से जोड़ता है। इस हफ्ते यूक्रेन ने तीसरी बार इसे निशाना बनाया था। यह पुल सड़क और रेलवे दोनों के लिए इस्तेमाल होता है। यह यूरोप का सबसे लंबा पुल है और पुतिन के लिए काफी अहम माना जाता है। यूक्रेन पिछले कई महीनों से रूस की सैन्य सप्लाई और सामान पहुंचाने वाले रास्तों को निशाना बना रहा है। जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन के पुलों और दूसरी सुविधाओं पर रूस के हमलों के जवाब में क्रीमिया ब्रिज को निशाना बनाया गया था। पुतिन की बैठक से पहले हमले की टाइमिंग रखी गई द गार्डियन के मुताबिक यूक्रेन के सैन्य सूत्रों का कहना है कि पुल पर हमले का समय जानबूझकर ऐसा रखा गया था, ताकि चीन में ट्रम्प और जिनपिंग के साथ बैठक से पहले पुतिन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर असहज किया जा सके। यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी ने कहा, ‘यह पुल पुतिन के शासन का प्रतीक है। इसे नष्ट करके बाकी दोनों बड़े नेताओं को संदेश दिया गया है कि पुतिन उतने ताकतवर नहीं हैं, जितना वह खुद को दिखाते हैं।’ रूस ने क्रीमिया पर कब्जे के बाद बनाया था पुल करीब 3.6 अरब डॉलर की लागत से बना केर्च ब्रिज रूस ने क्रीमिया पर कब्जे के बाद बनवाया था। यह पुल रूस को क्रीमिया से जोड़ता है। यूक्रेन इसे रूस के कब्जे का प्रतीक मानता है और पहले भी इसके निर्माण को अवैध बता चुका है। यूक्रेन की सेना का कहना है कि यह पुल रूसी सेना के लिए बेहद अहम है। इसके जरिए दक्षिणी इलाकों में तैनात रूसी सैनिकों तक ईंधन, गोला-बारूद और सैन्य उपकरण पहुंचाए जाते हैं। हालांकि, पुतिन ने दावा किया है कि पुल का इस्तेमाल केवल आम नागरिक करते हैं। यूक्रेन इससे पहले भी दो बार इस पुल को उड़ाने की कोशिश कर चुका है। 2022 में ट्रक में बम रखकर हमला किया गया था। इसके बाद 2023 में समुद्री ड्रोन से इसे निशाना बनाया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले-भारत में ब्याज दरें कम, इसलिए 7% विकास दर:हम भी कम करें तो अमेरिका की ग्रोथ भी 15% तक पहुंच सकती है
    Next Article
    बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री के घर में आग लगाई:कल युनूस का घर जलाया था; PM ने हिंसा के लिए हसीना को जिम्मेदार ठहराया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment