Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- ईरान ने 32,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला:उसके पास यूरोप तक हमला करने वाली मिसाइल, हमने उसका न्यूक्लियर हथियार प्रोग्राम खत्म कर दिया

    10 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने ईरान पर 32 हजार प्रदर्शनकारियों को मारने का आरोप लगाया। ईरान में 28 दिसंबर से 14 जनवरी तक महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान ट्रम्प ने ईरान को कार्रवाई की धमकी दी थी। भाषण के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ईरान ऐसी मिसाइल डेवलप कर रहा है जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा- ईरान ने पहले ही ऐसी मिसाइल बना ली हैं जो यूरोप और हमारे विदेशों में मौजूद ठिकानों के लिए खतरा हैं और वे ऐसी मिसाइलें बनाने पर काम कर रहे हैं जो जल्द ही अमेरिका तक पहुंच जाएंगी। इसके साथ ही ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला कर उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह खत्म कर दिया। ट्रम्प ने कहा कि वे पहले कूटनीति से समस्या सुलझाना चाहते थे, लेकिन ईरान ने यह वादा नहीं किया कि वह हथियार नहीं बनाएगा। हर साल जनवरी या फरवरी में ये भाषण होता है अमेरिका में राष्ट्रपति हर साल जनवरी या फरवरी में कांग्रेस को एक संबोधित करते हैं, जिसे 'स्टेट ऑफ द यूनियन' कहा जाता है। स्टेट ऑफ द यूनियन के दिन संसद की प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सदस्य हाउस चैंबर में इकट्ठा होते हैं। स्पीकर ऑफ द हाउस और उपराष्ट्रपति जो सीनेट के अध्यक्ष भी होते हैं, राष्ट्रपति के पीछे ऊंचे मंच पर बैठते हैं। जब राष्ट्रपति संसद में पहुंचते हैं तो हाउस के सार्जेंट-एट-आर्म्स उनके आने की घोषणा करते हैं। इसके बाद स्पीकर राष्ट्रपति का परिचय कराते हैं और राष्ट्रपति कांग्रेस को अपना भाषण देते हैं। ट्रम्प के भाषण की 4 तस्वीरें… ट्रम्प के भाषण की 10 बड़ी बातें… ट्रम्प के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी 9 साल बाद इजराइल दौरे पर रवाना:संसद को संबोधित करेंगे, विपक्ष ने बहिष्कार की धमकी दी; हथियार डील पर बातचीत संभव
    Next Article
    योगी पहली बार जापान पहुंचे, बच्ची ने तिलक लगाया:बोले- यूपी में जितनी चुनौतियां, उतनी संभावनाएं; निवेश का न्योता दिया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment