Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प ने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त बताया:कहा- हमें उससे 80 मिलियन बैरल तेल मिला; सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ पर रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण

    8 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में भाषण के दौरान वेनेजुएला का जिक्र किया। उन्होंने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त और साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला से 80 मिलियन बैरल तेल लिया है, जो बढ़ते हुए रिश्ते का संकेत है। ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जिसमें उनके टैरिफ लगाने के फैसले को गलत ठहराया गया। जब ट्रम्प ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण कहा तो डेमोक्रेट नेताओं ने ताली बजाई। बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ को गैरकानूनी बताकर रद्द कर दिया था। दूसरी ओर विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रम्प का विरोध किया। कुछ सांसद अलग तरीके के कपड़े और पिन पहन कर आए। इसके जरिए एपस्टीन फाइल जारी करने और सर्वाइवर के साथ खड़े रहने की बात कही गई थी। इस दौरान एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ीं कई पीड़ित भी संसद में मौजूद हैं। दरअसल, ट्रम्प अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण दे रहे हैं। उन्होंने भाषण की शुरुआत करते हुआ कहा- हमारा देश वापस आ गया है पहले से बेहतर, ज्यादा अमीर और ज्यादा मजबूत। ट्रम्प के भाषण की 4 तस्वीरें… हर साल जनवरी या फरवरी में ये भाषण होता है अमेरिका में राष्ट्रपति हर साल जनवरी या फरवरी में कांग्रेस को एक संबोधित करते हैं, जिसे 'स्टेट ऑफ द यूनियन' कहा जाता है। स्टेट ऑफ द यूनियन के दिन संसद की प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सदस्य हाउस चैंबर में इकट्ठा होते हैं। स्पीकर ऑफ द हाउस और उपराष्ट्रपति जो सीनेट के अध्यक्ष भी होते हैं, राष्ट्रपति के पीछे ऊंचे मंच पर बैठते हैं। जब राष्ट्रपति संसद में पहुंचते हैं तो हाउस के सार्जेंट-एट-आर्म्स उनके आने की घोषणा करते हैं। इसके बाद स्पीकर राष्ट्रपति का परिचय कराते हैं और राष्ट्रपति कांग्रेस को अपना भाषण देते हैं। ट्रम्प के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लॉरेंस बिश्नोई के संकट मोचक हैं दीपक खत्री, जिन पर चली गोली, क्यों जान के पीछे पड़े हैं गैंगस्टर्स?
    Next Article
    रामादेवी से गोल चौराहे तक बनेगा 4-लेन एलीवेटेड कॉरिडोर:कानपुर में जाम से छुटकारा मिलेगा, 988 करोड़ के बजट की मंजूरी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment