Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प ने यूरोप से कहा- यूक्रेन की फंडिंग बंद करो:पुतिन से मुलाकात के बाद बोले- युद्ध खत्म होने से पैसा और लोगों की जान बचेगी

    21 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोप से यूक्रेन की फंडिंग बंद करने के लिए कहा है। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने गुरुवार को पुतिन से कुछ घंटे बाद यूरोपीय नेताओं को फोन कर यह बात कही। बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि रूस शांति समझौते के लिए तैयार है। अगर युद्ध खत्म हो जाता है तो यूरोपीय देशों का अरबों डॉलर का खर्च बचेगा और लोगों की जान भी बचाई जा सकेगी। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया कि ट्रम्प ने यूक्रेन की मदद बंद करने का सीधा आदेश दिया था। उनका कहना था कि ट्रम्प सिर्फ युद्ध खत्म करने की अपनी इच्छा जता रहे थे। ट्रम्प ने पुतिन को दोस्त बताया, यूरोप में चिंता बढ़ी ट्रम्प ने यह फोन चीन के शेनझेन में पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद किया। करीब 90 मिनट चली इस बैठक में ट्रम्प ने पुतिन को सबके सामने ‘मेरा दोस्त’ कहा। शी जिनपिंग ने भी ट्रम्प का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गले लगाया। इस बैठक में यूरोपीय देशों को शामिल नहीं किया गया था। दूसरी तरफ, यूरोपीय नेता यूक्रेन के समर्थन में जर्मनी के बर्लिन में बैठक कर रहे थे। इसमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल थे। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने कहा कि इस बैठक के बाद पुतिन का हौसला बढ़ सकता है। ट्रम्प के दूत बोले- अगली बातचीत में यूरोप भी शामिल होगा ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर भी बर्लिन की बैठक में शामिल हुए। विटकॉफ ने बताया कि ट्रम्प ने उन्हें युद्ध खत्म कराने और यूरोप को शांति वार्ता में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। कुशनर के मुताबिक, अगली बातचीत में यूक्रेन, रूस, अमेरिका और यूरोप के प्रतिनिधि एक साथ बैठेंगे। उन्होंने दावा किया कि पुतिन यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी देने के लिए तैयार हैं। इसके तहत किसी देश पर हमला होने पर उसके सहयोगी देश उसकी मदद करते हैं। हालांकि, जेलेंस्की ने इस दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या इस गारंटी के तहत दूसरे देशों के सैनिक यूक्रेन में तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन में अपने सैन्य ठिकाने बनाए तो उनका देश इसका स्वागत करेगा। पुतिन ने क्रीमिया ब्रिज पर हमले का बदला लेने की धमकी दी शेनझेन बैठक के बाद पुतिन ने यूक्रेन को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद अब कोई समझौता नहीं होगा। रूस इसका जवाब देगा और उसकी कार्रवाई यूक्रेन के हमले से कहीं ज्यादा कड़ी होगी। यूक्रेन की सेना ने पुष्टि की थी कि उसने इसी हफ्ते क्रीमिया ब्रिज पर तीसरी बार हमला किया है। यह पुल यूरोप का सबसे लंबा सड़क और रेल पुल है। रूस के लिए यह पुल काफी अहम है। पुतिन ने यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों की तैनाती पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन और यूरोपीय देश युद्ध खत्म करने के लिए जरूरी रियायतें देने को तैयार नहीं हैं। तीनों देशों की बैठक में यूक्रेन युद्ध का जिक्र तक नहीं ट्रम्प, पुतिन और शी जिनपिंग ने बैठक के बाद एक साझा घोषणा जारी की। इसमें संयुक्त राष्ट्र में सुधार, ईंधन की सप्लाई बढ़ाने और परमाणु हथियारों का खतरा कम करने के लिए बातचीत जारी रखने की बात कही गई। लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान के साथ अमेरिका के संघर्ष का इसमें कोई जिक्र नहीं था। चैथम हाउस की विशेषज्ञ लिंडसे न्यूमैन ने कहा कि यह बैठक नतीजों के बजाय दिखावे के लिहाज से ज्यादा ऐतिहासिक रही। उनके मुताबिक, तीनों नेताओं ने कई मुद्दों पर बात की, लेकिन यूक्रेन युद्ध, ईरान संघर्ष और दुनिया में बढ़ती ऊर्जा कीमतों जैसे बड़े सवालों पर कोई ठोस जवाब नहीं मिला। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प-जिनपिंग और पुतिन की पहली बार एक साथ मीटिंग:जिनपिंग बोले- परमाणु हथियार इंसान के सिर पर लटकती तलवार, इन्हें खत्म करें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चीन के शेनझेन शहर में ऐतिहासिक बैठक की। यह पहली बार हुआ जब तीनों नेताओं ने एक साथ त्रिपक्षीय बैठक की। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री के घर में आग लगाई:कल युनूस का घर जलाया था; PM ने हिंसा के लिए हसीना को जिम्मेदार ठहराया
    Next Article
    बाइडेन की किताब में 200 बार ट्रम्प का जिक्र:अमेरिकी संसद पर हुए हमले का जिम्मेदार ठहराया; ट्रम्प का लिखा प्राइवेट खत भी सार्वजनिक किया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment