Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री के घर में आग लगाई:कल युनूस का घर जलाया था; PM ने हिंसा के लिए हसीना को जिम्मेदार ठहराया

    1 day ago

    1

    0

    बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर शुक्रवार को पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी गई। घटना के समय हुमायूं कबीर वहां मौजूद नहीं थे। घटना के बाद आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कबीर ने इस हमले के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अवामी लीग को आतंकवादी संगठन बताया। कबीर ने कहा कि हिंसा के जरिए दिल्ली से किसी भगोड़े को कमर्शियल फ्लाइट से बांग्लादेश वापस नहीं लाया जा सकता। इसके लिए प्रत्यर्पण संधि का ही रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब शेख हसीना की वापसी की चर्चाओं और अवामी लीग द्वारा बुलाए गए 'लॉकडाउन' के कारण बांग्लादेश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी जारी है। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के घर को भी आग के हवाले कर दिया था। इस बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अवामी लीग पर हिंसा फैलाने और देश में साजिश रचने का आरोप लगाया है। PM रहमान बोले- देश विरोधी अपने आका को खुश करने की साजिश रच रहे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री तारीक रहमान ने गुरुवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 16 साल तक जबरन सत्ता में रहने के बाद देश छोड़कर भागे लोग अब सीमा पार से बांग्लादेश के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, वे जिस देश में भागकर गए हैं, वहीं उनके आका हैं। उन्हें खुश करने के लिए वे बांग्लादेश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। देश छोड़ने के बाद भी उन्होंने आगजनी और लोगों की हत्या करने की राजनीति बंद नहीं की है। तारिक ने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को भारत की ओर इशारे के तौर पर देखा जा रहा है। शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन के दौरान सत्ता से बेदखल होने के बाद भारत आ गई थीं। तब से वे भारत में रह रही हैं। अवामी लीग के बंद के ऐलान के बीच कई जगह आगजनी शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 19 नवंबर को देशभर में एक दिन के बंद का ऐलान किया था। पार्टी ने हसीना की वापसी की मांग को लेकर करीब एक हफ्ते तक प्रदर्शन और रैलियां की थीं। इसके बाद बंद बुलाया गया। बंद का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी बांग्लादेश के उन जिलों में देखने को मिला, जहां अवामी लीग का मजबूत जनाधार है। इस दौरान कई जगह आगजनी, तोड़फोड़ और हमलों की घटनाएं सामने आईं। बीएनपी सांसदों के घरों पर हमला: शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में बीएनपी के दो सांसदों के घरों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। कुछ बाजारों और दुकानों को भी निशाना बनाया गया। बसों और गाड़ियों में आग: पुलिस के मुताबिक, कम से कम 6 बसों और पिकअप गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। रेलवे लाइन के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया गया। ढाका-चटगांव हाईवे पर आगजनी: गुरुवार को हाईवे पर एक बस और ट्रक में आग लगा दी गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। 107 लोग गिरफ्तार, 7 जिलों में सुरक्षा बल तैनात इन घटनाओं के बीच सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। हिंसा को रोकने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश की 97 टुकड़ियों को सात जिलों में तैनात किया गया है। इनमें गोपालगंज और फरीदपुर भी शामिल हैं। इन इलाकों में शेख हसीना के समर्थकों की अच्छी-खासी संख्या है। वहीं, ढाका में पुलिस ने अवामी लीग से जुड़े होने के शक में 24 घंटे के भीतर 107 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। हसीना की वापसी के ऐलान के बाद बढ़ा तनाव बांग्लादेश में 2024 को छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। इसके बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी। उनकी सरकार ने अवामी लीग पर बैन लगा दिया था और पार्टी के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। हसीना ने जुलाई 2026 में दिसंबर में बांग्लादेश लौटने और वहां की अदालत में कानूनी प्रक्रिया का सामना करने की इच्छा जताई थी। इस महीने उन्होंने दोबारा कहा कि वह हर हाल में दिसंबर में लौटेंगी। इसके बाद से देश में राजनीतिक तनाव बढ़ा है। हसीना के गृहनगर से हिंसा की शुरुआत हुई सबसे पहले हसीना के गृहनगर तुंगीपारा में तनाव बढ़ा था। मंगलवार को अवामी लीग का समर्थक होने के शक में कई युवाओं को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को घेर लिया। एक स्थानीय पत्रकार के मुताबिक उस समय थाने में करीब 30 संदिग्ध कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखा गया था। प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेश और भारत के बीच तनाव शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। विवाद का असर प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे पर भी पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 फरवरी 2026 को तारिक रहमान को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी और उन्हें परिवार के साथ भारत आने का न्योता दिया था। इसके बाद अगस्त में दोनों देशों के बीच उनके दौरे को लेकर बातचीत हुई, लेकिन तारीख तय नहीं हो सकी। सितंबर में भारत ने उन्हें BRICS समिट में भी शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन वे नहीं आए। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के घर में आग लगाई: ढाका में कई जगह बम धमाके; हसीना की पार्टी का बंद का ऐलान, 565 गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के देशव्यापी बंद के ऐलान के बीच हिंसा भड़क गई है। राजधानी ढाका में सुबह होने से पहले कई जगह देसी बम धमाके हुए। देश के कई हिस्सों में आगजनी, तोड़फोड़ और हमलों की घटनाएं हुई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस ने क्रीमिया ब्रिज हमले का बदला लिया:यूक्रेन पर 400 ड्रोन और 110 मिसाइलें दागीं, 8 मौतें, पुतिन ने कहा था- दर्दनाक जवाब देंगे
    Next Article
    ट्रम्प ने यूरोप से कहा- यूक्रेन की फंडिंग बंद करो:पुतिन से मुलाकात के बाद बोले- युद्ध खत्म होने से पैसा और लोगों की जान बचेगी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment