Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत:भदोही में पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलिया

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही में ज्ञानपुर रोड और माधोसिंह रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से करीब 26 से 28 साल के अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना 8 नवंबर की रात करीब 10:48 बजे डाउन लाइन पर पोल नंबर 264/10 के पास हुई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को ज्ञानपुर स्थित मर्चरी हाउस में रखवाया है और पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 11047 डाउन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई। उसका रंग गेहुंआ और कद करीब 5 फीट 5 इंच है। उसने सफेद और हल्के नीले रंग की हाफ टी-शर्ट और सफेद छींटेदार काले रंग की हाफ पैंट पहन रखी थी। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान है। सफेद रंग की अस्पताल की पट्टी बंधी बाएं हाथ की कलाई पर सफेद रंग की अस्पताल की पट्टी बंधी हुई है। स्थानीय पुलिस और सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस हुलिए के व्यक्ति को पहचानता है या उसके परिवार में कोई लापता है तो जानकारी साझा करें। इन नंबरों पर दें सूचना युवक के बारे में जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के मोबाइल नंबर 9454401601 या थाना गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक के नंबर 9454404321 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अलग घटनाओं में दो की मौत:कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, मच्छर वाली अगरबत्ती से चारपाई पर सो रहा बुजुर्ग जला
    Next Article
    औरैया में दो पक्षों के विवाद के बाद पथराव:6 लोग घायल, फायरिंग की सूचना; तनाव के चलते पीएसी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment