Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मौसम साफ, सुबह से निकली धूप:बारिश के बाद 4-5 डिग्री गिरा तापमान, सुबह शाम बढ़ी ठंड

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में चक्रवात अर्नब का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद सोमवार सुबह से मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही आसमान में धूप निकली हुई है। बादल छंटने के साथ लोगों को ठंड और बारिश से राहत मिली है। हालांकि, पिछले दिनों चली ठंडी हवाओं और बारिश के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम साफ होने के बाद सोमवार को धूप निकलने से दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का दौर थमने के बाद अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी। कल कैसा रहेगा मौसम मंगलवार (3 नवंबर) को मौसम साफ रहने का अनुमान है। आसमान में मुख्य रूप से धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। बदलते मौसम में इन बातों का रखें ध्यान बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल बुखार का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम में खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेनों में भारी भीड़, 5 दिसंबर तक सीटें फुल:जनरल डिब्बों में पैर रखने की जगह नहीं, गोंडा स्टेशन पर धक्कामुक्की
    Next Article
    नवंबर में भी दोपहर की गर्मी से राहत नहीं:अलीगढ़ में मौसम के दो रंग, सुबह-शाम ठंडक तो दोपहर में तेज धूप का असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment