Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

    5 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि ट्रेनें रद्द करने से भारत के युवाओं को नहीं रोका जा सकता। साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर विपक्ष पर राजनीति करने और झूठा विमर्श फैलाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन और विपक्षी दलों के जारी विरोध को देखते हुए अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आए दिन दिल्ली की रफ्तार रोक देना सही नहीं है।सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष पासवान ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रेनों के रद्द होने, मेट्रो सेवाओं के प्रभावित होने और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती से छात्रों को हो रही परेशानियों से जुड़े सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। हरियाणा के सोनीपत में आयोजित एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पासवान ने कहा, ये भारत के युवा हैं, इनको कोई नहीं रोक सकता प्रभु। जो लोग ऐसा भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं, कितनी ट्रेन कोई रोक लेगा, कितनी कनेक्टिविटी कोई रोक लेगा, कितनी सड़कों को कोई जाम कर देगा।उन्होंने कहा, भारत के युवा हैं, दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता रखते हैं... कोई उन्हें नहीं रोक सकता। कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी सुधार लागू करने की मांग को लेकर शनिवार से प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए पासवान ने कहा कि वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं और उन्हें केवल विरोध-प्रदर्शन करने में दिलचस्पी है, न कि समस्याओं का समाधान खोजने में।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान
    Next Article
    Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment