Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में कुमार पैकर्स में लगी आग:दमकल की टीम ने अन्य फ्लोर भी आग की चपेट में आने से बचाए

    7 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग आज तड़के साढ़े 4 बजे लगी। पहले तल पर लगी आग ट्रोनिका सिटी सेक्टर बी-3 के प्लॉट नंबर डी-4 पर संचालित कुमार पैकर्स फैक्ट्री के प्रथम तल पर आग लगी। पूरे परिसर में फैल गई। आग की सूचना मिलते ही लोनी फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग को देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद और बागपत के खेकड़ा फायर स्टेशन से भी एक-एक फायर टेंडर बुलाया गया। जहां 6 फायर टेंडरों की मदद से दमकल कर्मियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 7:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दूसरे फ्लोर भी आ सकता था चपेट में दमकल कर्मियों ने आग को फैक्ट्री के दूसरे तलों तक फैलने से रोक दिया। इसके बाद सामान को हटाकर और उलट-पलट कर अंदर सुलग रही आग को भी पूरी तरह शांत किया गया। फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर पर गत्ते बनाने और प्रथम तल पर कार परफ्यूम बनाने का काम होता था। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि या चपेट में नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग बुझाने के समय ट्रोनिका सिटी पुलिस भी मौजूद रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में 18 जर्जर भवन चिह्नित, मालिकों को नोटिस जारी:25 वार्डों में हुआ सर्वे, 15 दिन में मरम्मत कराने की दी मोहलत
    Next Article
    UGC सवाल पर थप्पड़ कांड से राजनीति गरमाई:सोशल मीडिया पर समर्थन, संघ से जुड़े वकील रोहित के समर्थन में, सपा भी कूदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment