Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UGC सवाल पर थप्पड़ कांड से राजनीति गरमाई:सोशल मीडिया पर समर्थन, संघ से जुड़े वकील रोहित के समर्थन में, सपा भी कूदी

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के भाषण के दौरान UGC को लेकर पूछे गए सवाल फिर थप्पड़ कांड का मामला तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपने अपने पक्ष साझा किए जाने लगे हैं। वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे हैं। खासकर सवर्ण समाज के लोग खूब कमेट्स कर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। जिस रोहित तिवारी को सवाल पूछने पर थप्पड़ मारा गया उसके समर्थन में मुहिम चलाने की बात कही जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेता तो इसमें कूद ही पड़े हैं साथ ही संघ से जुड़े सवर्ण नेता भी खुलकर अपनी बात रख रहे हैं और सवाल पूछने पर थप्पड़ मारने को निदंनीय बता रहे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील व प्रशासनिक संपर्क प्रमुख ( धर्म जागरण गतिविधि ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के कुशल प्रसाद गौरव ने वीडियो जारी कर कहा कि यूजीसी के मुद्दे पर सवाल पूछना लोकतांत्रिक अधिकार है, थप्पड़ मारना नहीं। प्रयागराज में रोहित तिवारी के साथ हुई कथित घटना अत्यंत निंदनीय है। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। कहा कि सवालों का जवाब तर्क से देना चाहिए, हिंसा से नहीं। हम इसकी निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद करते हैं। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, निष्पक्ष जांच और न्याय होना चाहिए।" प्रयागराज में सोमवार (2 नवंबर) को प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के भाषण के दौरान हंगामा हो गया था। केशव सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तभी दो युवकों ने हाथ उठाकर कहा- केशवजी, UGC पर भी कुछ कहिए। इस पर डिप्टी सीएम नाराज हो गए। उन्होंने कहा- चुप रहो, चलो। मैं सब कुछ बोलूंगा। मैं कोई चीज बोलने से कभी नहीं रुकता हूं। पुलिस ने इसके बाद दोनों युवकों को पकड़ लिया। अल्लापुर से भाजपा पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ता देख पुलिस दोनों युवकों को सभास्थल से बाहर ले गई। घटना रविवार को परेड ग्राउंड में हुई। सोमवार को इसका वीडियो सामने आया। यह सम्मेलन राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्म वाहिनी) ने किया था। युवकों की पहचान रोहित तिवारी और अंकित पांडे के रूप में हुई है। दोनों प्रयागराज में कोरांव के रहने वाले हैं। वहीं, सोमवार देर रात युवक को थप्पड़ मारने वाले भाजपा पार्षद विनय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। युवक बोला था- भाजपा में हूं, अभी सवाल नहीं करूंगा तो कब करूंगा वीडियो में दिख रहा है कि केशव मौर्य भाषण में संगम पर होने वाले माघ मेले की तैयारियों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। इसी दौरान मंच के करीब 2 युवकों ने हाथ उठाया। उन्होंने कहा- केशव जी, UGC के बारे में भी कुछ बोलेंगे? पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को बोलने से रोका, लेकिन वो नहीं माने। जोर-जोर से UGC के मुद्दे पर बोलने की मांग करने लगे। इस दौरान अल्लापुर के पार्षद विनय मिश्रा ने दोनों युवकों से पूछा कि सवाल क्यों कर रहे हो? एक युवक ने जवाब दिया- मैं भाजपा में हूं। मैं उनसे अभी सवाल नहीं करूंगा, तो कब करूंगा? इसी बीच पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… धीरेंद्र शास्त्री बोले-हमारे राम सीधे, कृष्ण तीन जगह से टेढ़े, पर्वत उठाना बड़ी बात नहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर अमर्यादित टिप्पणी कर विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए कहा- 'तुम अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो। खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कमर कहीं लचकाएं और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में कुमार पैकर्स में लगी आग:दमकल की टीम ने अन्य फ्लोर भी आग की चपेट में आने से बचाए
    Next Article
    वाराणसी में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क:सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड; AQI पहुंचा 132

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment