Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:इटावा में डबल डेकर बस में लगी आग, 40 यात्रियों में भागकर बचाई जान, दिल्ली से हमीरपुर जा रही थी

    6 hours ago

    1

    0

    इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर प्राइवेट डबल डेकर बस में आग लग गई। सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने बस से आग की लपटें उठती देख करीब 40 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर जान बचाई। यात्रियों का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। बस दिल्ली से राठ जा रही थी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस, प्रशासन और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने दो घंटे से अधिक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यात्रियों ने जेवरात समेत लाखों रुपए का सामान जलने का दावा किया। आग बुझने के बाद वे जले सामान की तलाश करते नजर आए। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर के डिजनीलैंड मेले में पिज्जा वाले की चाकू गोदकर हत्या गोरखपुर के खजनी में लगे डिजनीलैंड मेले में पिज्जा की दुकान लगाने वाले युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब 11:30 बजे मेले में ही दुकान लगाने वालों में आपस में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पिज्जा बेचने वाले युवक को पीटने के बाद चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर 2:30 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना का एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि दैनिक भाष्कर नहीं करता है। मृतक की पहचान मैनपुरी के विवेक कुमार (28) के रूप में हुई।पूरी खबर पढ़ें उन्नाव में डंपर में घुसी कार, लगी आग: कानपुर से लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 लोग घायल उन्नाव में कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में अचानक आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। इटावा निवासी रीगल दीक्षित अपने बेटे कान्हा दीक्षित और बहनोई विष्णु के साथ रविवार को कानपुर घूमने गए थे। रात करीब एक बजे तीनों कार से उन्नाव लौट रहे थे। उन्हें कब्बाखेड़ा-दरियाईखेड़ा स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां जाना था। रात करीब एक बजे आजाद मार्ग के पास गहरा बालाजी मंदिर के नजदीक पहुंचते ही उनकी कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा भिड़ी।पूरी खबर पढ़ें श्रावस्ती में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश पकड़े: गिरीश बहेलिया के पैर में लगी गोली; बचाव में SI घायल श्रावस्ती में रविवार रात पुलिस और एसओजी की टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरीश बहेलिया पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी और 50 हजार रुपए के इनामी शिव कुमार जायसवाल को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बचाव करते समय उपनिरीक्षक अनुराग सिंह भी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे अंटा तिराहे से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर दो वांछित बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पूरी खबर पढ़ें बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर डकैती का खुलासा: जालौन में मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव में जन्माष्टमी की रात रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर डाली गई डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है। रविवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 35 हजार रुपए नकद, अवैध असलहा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है। डकैती में शामिल दो अन्य बदमाश अभी फरार हैं।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली में बॉयज हॉस्टल ढहा; अमेरिका बोला- कनाडा भौंकने वाला कुत्ता; योगी ने मंच पर नेताओं को फटकारा, आकाश आनंद फिर BSP से बाहर होंगे
    Next Article
    ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, 3 दोस्त जिंदा जले:लखीमपुर में धमाके के बाद आग लगी, ड्राइवर सीट से चिपका मिला; 3 की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment