Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसपोर्टर ने की चार शादियां, पहली पत्नी का बच्चा छीना:पत्नी ने पुलिस से लगाई बच्चा वापस दिलाने की गुहार, स्कूल जाते वक्त बच्चे के अपहरण का आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    बरेली में ट्रांसपोर्टर की पत्नी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया- मेरे पति ने एक-दो नहीं बल्कि चार शादियां की है। मैं पहली पत्नी हूं। मेरे चार बच्चे हैं। पति की दूसरी पत्नी नेहा ने मेरे सेकेंड क्लास में पढ़ने वाले बेटे का किडनैप किया है। बेटे के अचानक गायब होने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। थाने में महिला लगातार पुलिस से अपने बेटे को सकुशल वापस दिलाने की गुहार लगाती रही। महिला के परिजन भी आरोपी ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर थाना पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही है और सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये है पूरा मामला इज्जतनगर में विष्णु धाम कॉलोनी में रहने ट्रांसपोर्टर हरवेंद्र कुमार सिंह(50) ने सुमन(46) से 2003 में लव मैरिज की। उनके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी ईशा सिंह (20) है। जो B.A.LL.B की पढ़ाई कर रही है। दूसरी बेटी माही सिंह(17) है। वह भी B.A.LL.B कर रही है। बेटा भविष्य सिंह(16) है उसने इस साल इंटर पास किया है। सबसे छोटा बेटा युवराज(6) है। जो बेदी इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। स्कूल से गायब हुआ 6 साल का मासूम युवराज सुमन सिंह शनिवार सुबह इज्जतनगर थाने पहुंची। यहां सुमन ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया- मेरा 6 साल का बेटा युवराज दूसरी कक्षा में पढ़ता है। सुबह स्कूल वैन से बेदी इंटरनेशनल स्कूल में युवराज पढ़ने गया था। लेकिन घर वापस नहीं लौटा। तब मैंने स्कूल जाकर जानकारी ली, तो पता चला कि मेरे पति की तीसरी पत्नी नेहा उसे अपने साथ ले गई है। भाई को वापस पाने के लिए थाने पहुंचे तीनों भाई-बहन सुमन ने नेहा को फोन करके बच्चे की जानकारी ली। जिस पर नेहा ने कहा कि वह बच्चा नहीं देगी। इसके बाद सुमन इज्जतनगर थाने पहुंची। सुमन के साथ उनके तीनों बच्चे भी थाने पहुंचे और अपने भाई को वापस दिलाने की पुलिस से गुहार लगाई। युवराज की बड़ी बहन ईशा सिंह ने कहा कि मेरे भाई का मेरे पापा की तीसरी पत्नी ने किडनैप कर लिया है। हम लोग थाने इसलिए आए हैं ताकि हमें हमारा छोटा भाई वापस मिल जाए। चौथी पत्नी से मिलने लखनऊ जाता पति सुमन ने बताया- शादी के बाद से ही मेरे पति और सास-ससुर मुझे मारते-पीटते थे। मुझे घर से भी निकाल दिया था। मैं 4 साल से अलग रह रही हूं। 2013 में मेरे पति हरवेंद्र ने दीपा बोरा नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। जो बरेली की महानगर कॉलोनी में रहती है। उसके बाद 2020 में नेहा नाम की महिला से तीसरी शादी की। जिसके साथ इस समय मेरे पति रहते हैं। फिर 2022 में मेरे पति ने चौथी शादी प्रियंका नाम की महिला से की। जो लखनऊ में रहती है। हर शनिवार और रविवार को मेरे पति लखनऊ उससे मिलने जाते हैं। पति बोला- पत्नी ने मुझे मारपीट कर घर से निकाला इस मामले में पुलिस ने सुमन के पति को फोन करके थाने बुलाया। हरवेंद्र कुमार सिंह अपनी तीसरी पत्नी नेहा के साथ थाने पहुंचा। हरेंद्र ने पुलिस को बताया- युवराज नेहा का बेटा है। मैं नेहा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा हूं। सुमन झूठ बोल रही है, युवराज नेहा का ही बेटा है। जब हरवेंद्र से पूछा गया कि वह अपनी पहली पत्नी के साथ क्यों नहीं रहते। तो हरवेंद्र ने कहा कि सुमन ने उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसलिए अब वह उनके साथ कभी नहीं रहेंगे। अब वह नेहा के साथ रह रहे हैं। वहीं हरवेंद्र ने चार शादियों की बात से भी इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक है और पति-पत्नी के बीच झगड़े का है। इसमें जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। …………………
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमलावरों ने सिर फोड़ा,13 टांके आए,SHO ने टरकाया:पाकबड़ा में माली को घर में घुसकर हमलावरों ने बेहरमी से पीटा
    Next Article
    मिल्कीपुर में लोगों को बाहर से खरीदना पड़ बोतलबंद पानी:गर्म पानी और गंदे हैंडपंप से लोग हुए परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment