Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टिश्यू कल्चर केले ने बढ़ाई किसानों की आय:अयोध्या में 8 करोड़ की लागत से नया लैब हो रहा स्थापित, एक साथ तैयार होंगे 2 लाख पौध

    2 hours ago

    1

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां के विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला में ही रोगमुक्त केले के पौधे टिश्यू कल्चर तकनीक के माध्यम से तैयार कर दिए हैं, जिनका व्यावसायिक उपयोग भी शुरू हो चुका है। इन पौधों की बिक्री पूर्वांचल के किसानों के बीच तेजी से बढ़ रही है और एक पौधे की कीमत मात्र18रुपये रखी गई है।बीते वर्ष इस पहल से लगभग1.30 लाख रुपये की आय हुई, जिसे विद्यार्थियों के हित में खर्च किया जा रहा है। इस सफलता के पीछे वैज्ञानिक डॉ. दिवाकर सिंह और डॉ. अश्वनी कुमार का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने बताया कि टिश्यू कल्चर प्रक्रिया नियंत्रित तापमान वाले प्रयोगशाला कक्ष में विशेष जार के माध्यम से की जाती है।एक पौधा तैयार होने में लगभग10 से 11 महीने का समय लगता है।इस विधि से तैयार पौधे विषाणु जनित रोगों से मुक्त होते हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता बेहतर होती है। टिश्यू कल्चर के लिए पहले रोगमुक्त मदर प्लांट का चयन किया जाता है और वैज्ञानिक प्रक्रिया के जरिए उससे नए पौधे विकसित किए जाते हैं।बीटेक बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने अपनी रुचि और नवाचार के तहत इस तकनीक को सफल बनाया है। प्रदेश सरकार ने भी इस पहल को प्रोत्साहन देते हुए विश्वविद्यालय परिसर में 8 करोड़ रुपये की लागत से ढाई लाख पौधों की वार्षिक उत्पादन क्षमता वाला टिश्यू कल्चर प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी है। इसके तहत पाली हाउस, नेट हाउस और ग्रीन हाउस का निर्माण किया जा रहा है। डॉ.अश्वनी कुमार के अनुसार,G-9 केले की किस्म वर्तमान में देश की सबसे लोकप्रिय किस्म है।इसके पौधे मध्यम ऊंचाई के होते हैं और एक पौधे से 70 से 75किलोग्राम तक उत्पादन संभव है। टिश्यू कल्चर से तैयार पौधे समान आकार,तेज वृद्धि और एक साथ फल देने की विशेषता रखते हैं,जिससे कटाई भी एक साथ संभव होती है। पूर्वांचल के बाराबंकी,रायबरेली,सुल्तानपुर,जौनपुर, आजमगढ़,प्रतापगढ़,अंबेडकरनगर,बलिया और बस्ती सहित कई जिलों के किसान इस तकनीक को अपनाकर बेहतर उत्पादन और मुनाफा कमा रहे हैं। यह पहल क्षेत्र को केले के उत्पादन का नया हब बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा SP ने पुलिस अधिकारियों संग की क्राइम मीटिंग:संगीन मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष का दावा:संभल में बोले- बंगाल, यूपी में बहुमत मिलेगा; विपक्ष को महिलाएं सत्ता से दूर रखेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment