Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा SP ने पुलिस अधिकारियों संग की क्राइम मीटिंग:संगीन मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, कार्रवाई के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बीती रात जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। इस बैठक का उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना था। मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक LIU, प्रभारी यातायात और समस्त थाना/शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में टॉप-10 अपराधियों और चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई (गुंडा/गैंगस्टर/एचएस इत्यादि) की समीक्षा की। उन्होंने नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही, शातिर अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, जिला बदर/गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने अनावरण हेतु शेष अभियोगों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पीजीआरयू, जनशिकायत और I.G.R.S. प्रार्थना पत्रों की थानावार समीक्षा करते हुए निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए गए। बैठक में जनपद में चल रहे अभियान जैसे COP OF THE MONTH, ऑपरेशन क्लीन-2, ऑपरेशन कनविक्शन और त्रिनेत्र ऐप पर फीडिंग की स्थिति की समीक्षा की गई। ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। वर्ष 2025-26 में गुंडा, गैंगस्टर एक्ट, गैंग पंजीकरण, माफिया घोषित एवं खोली गई हिस्ट्रीशीट, चोरी के पंजीकृत अभियोग और अभियुक्तगण के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं, मिशन शक्ति और महिला संबंधी अपराधों के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की थानावार समीक्षा की गई। एसपी ने अपराध स्थिति, विवेचना निस्तारण, गैंगस्टर, लंबित आरोप पत्र और फुट पेट्रोलिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वांछित, गैर जमानती वारंटियों और इनामी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए गए। लंबित एसआर केस (हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पॉक्सो एक्ट) और उनके वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनपद में अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी और गोवध के अपराधियों का सत्यापन एवं निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पल्लवी गुप्ता ने इंटरमीडिएट में किया बलिया टॉप:कहा: 'कितना भी काम हो, समय निकालकर जरूर पढ़ें'
    Next Article
    टिश्यू कल्चर केले ने बढ़ाई किसानों की आय:अयोध्या में 8 करोड़ की लागत से नया लैब हो रहा स्थापित, एक साथ तैयार होंगे 2 लाख पौध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment