Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेंट लगाते समय करंट लगने से मजदूर की मौत:उन्नाव के हैदराबाद में तिलक समारोह कार्यक्रम में हुआ हादसा, साथी की हालत गंभीर

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के मियॉंगंज में तिलक समारोह के दौरान टेंट लगाते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद कस्बे में हुई। मृतक की पहचान गांधी नगर, हैदराबाद निवासी नन्हकू (28) पुत्र नन्हा के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम अमृत लाल है, जो टेंट संचालक का भाई बताया जा रहा है। नन्हकू बाला खेड़ा निवासी बऊवा और अमृत लाल के टेंट हाउस में काम करता था। रामनगर हैदराबाद में विजय सिंह पुत्र कल्लू सिंह के तिलक समारोह के लिए टेंट लगाया गया था। मध्यरात्रि में टेंट खोलते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे नन्हकू और अमृत लाल दोनों करंट की चपेट में आ गए। टेंट संचालक ने आनन-फानन में दोनों को मियॉंगंज सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने नन्हकू को मृत घोषित कर दिया। अमृत लाल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। नन्हकू की मौत की खबर से उसके परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के परिवार में उसकी दो बेटियां मीनाक्षी (8) और वैष्णवी (4), पत्नी मनोरमा और मां राजरानी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलीला देखने निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला:कुशीनगर में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जांच में जुटी पुलिस टीम
    Next Article
    पंजाब: BSF ने बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी स्मगलर को मार गिराया, संदिग्ध सामान बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment