Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामलीला देखने निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला:कुशीनगर में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जांच में जुटी पुलिस टीम

    5 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला। यह घटना संखापार गांव के पास सरेह इलाके में हुई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार,मंगलवार सुबह करीब 6 बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर शीशम के पेड़ से लटक रहे युवक के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस और पीआरबी के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके पर मौजूद भीड़ में से एक युवक शव को देखते ही बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने मृतक की पहचान विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेंद्र यादव निवासी केवला चक, थाना चौरी-चौरा, जिला गोरखपुर के रूप में की। विवेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम अभय यादव और छोटे भाई का नाम विशाल यादव है। उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक वह वापस नहीं आया, जिसके बाद सुबह उसके शव के पेड़ से लटकने की सूचना मिली। मृतक की मां विमला देवी ने बताया कि विवेक परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था और घर की जिम्मेदारी उठाता था। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल:भनवाड़ा के पास आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, मृतक गन्ना सेंटर जा रहा था
    Next Article
    टेंट लगाते समय करंट लगने से मजदूर की मौत:उन्नाव के हैदराबाद में तिलक समारोह कार्यक्रम में हुआ हादसा, साथी की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment