Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेंदुआ-लकड़बग्घा से सतर्क रहें ग्रामीण:जंगल में आग से बचाव को लेकर भी दी गई अहम सीख

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से सटे गांवों में वन विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह अभियान जंगली जानवरों की संभावित गतिविधियों और गर्मी में जंगल में आग लगने के खतरे को देखते हुए चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नंदमहरा गांव में वन कर्मियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सावधानी बरतने के उपाय बताए। बरहवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीके सिंह परिमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि गर्मी बढ़ने पर जंगल में पानी और भोजन की कमी हो जाती है। इस कारण तेंदुआ, लकड़बग्घा सहित अन्य जंगली जानवर भोजन और पानी की तलाश में गांवों व खेतों की ओर आ सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने का आग्रह किया। परिमार ने ग्रामीणों को सलाह दी कि यदि कोई तेंदुआ, लकड़बग्घा या अन्य जंगली जानवर दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने खेतों में अकेले जाने के बजाय समूह में जाने की भी सलाह दी। वन अधिकारियों ने एक और उपाय सुझाया। उन्होंने कहा कि फसल काटने से पहले मोबाइल, रेडियो या टीन बजाने से खेतों में छिपे जंगली जानवर डरकर भाग जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को जंगल के आसपास आग से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बीड़ी, सिगरेट या माचिस जलाकर जंगल के पास फेंकना खतरनाक हो सकता है, जिससे भीषण आग लगने का खतरा रहता है। इस जागरूकता चौपाल में वन दारोगा गौरव मिश्र, वन रक्षक अमर मिश्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग के इस पहल की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में विदेशी छात्रों के प्रवेश का नोटिफिकेशन जारी:मई तक एडिशन कराने का रखा गया लक्ष्य, 1100 सीटों पर होगा आवेदन
    Next Article
    क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात:चंदौली में दबंगों ने की थी पिटाई, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment