Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात:चंदौली में दबंगों ने की थी पिटाई, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कचमन गांव में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने दौरा किया। उन्होंने दबंगों द्वारा मारपीट में घायल हुए एक परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह घटना 4 मार्च को कचमन गांव में हुई थी, जहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। इस हमले में एक गर्भवती महिला सहित परिवार के कई सदस्य घायल हो गए थे। पीड़ित छोटेलाल खरवार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सनी यादव, अनिल यादव, कन्हैया यादव, मोहित यादव और वीरू यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूपेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली और दिनदहाड़े घर में घुसकर मारपीट की घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे संगठन के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर इस "घिनौने" कार्य का आरोप लगाते हुए सपा नेताओं से पीड़ित पक्ष की मदद करने का आग्रह भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेंदुआ-लकड़बग्घा से सतर्क रहें ग्रामीण:जंगल में आग से बचाव को लेकर भी दी गई अहम सीख
    Next Article
    SIR सूची में और कटेंगे 7404 नाम:गोरखपुर में दावे व आपत्तियों के बाद अंतिम आंकड़े जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment