Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेंदुए के हमले से हुई थी महिला की मौत:बलरामपुर में वन विभाग ने बढ़ाई गश्त, ग्रामीणों को जंगल में न जाने की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर के भाभर रेंज अंतर्गत परसरामपुर ग्राम पंचायत में बुधवार को तेंदुए के हमले में 25 वर्षीय मंजू की मौत हो गई। बेलभरिया बीट के जंगल से सटे इलाके में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों को जंगल में न जाने की हिदायत दी है। लकड़ी बीनने गई थीं महिला जानकारी के मुताबिक, मंजू जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल के अंदर ले गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ शव छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पदचिह्न मिलने से हमले की पुष्टि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वन अधिकारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं, जिससे हमले की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि चूंकि घटना जंगल के भीतर हुई है, इसलिए वहां पिंजरा लगाना संभव नहीं है। फिलहाल क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है। ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग ग्राम प्रधान शेखर पांडे ने बताया कि पिछले दो महीनों में जंगल क्षेत्र में वन्यजीव हमले की चार घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठेंगे। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और गांव के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वन विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि जंगल या उससे सटे क्षेत्रों में अकेले न जाएं, समूह में रहें, बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में राशन न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:सड़क जाम की, तुरंत सीज की गई कोटेदार की दुकान
    Next Article
    फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर में घायल की मौत:3 की पहले हो चुकी मौत, एक गंभीर; शादी समारोह में जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment