Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टॉयलेट करने से रोकने पर तलवार से गर्दन काटी:झांसी में लाश गोद में रखकर पत्नी रोती रही, बेटी बोली- पापा उठ जाओ

    15 hours ago

    1

    0

    झांसी में होटल में काम करने वाले 3 भाइयों ने तलवार-फरसे से चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया। भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा की हालत गंभीर है। शुक्रवार रात 12 बजे हमला उस वक्त किया गया, जब चाचा-भतीजे पावरहाउस से लौट रहे थे। घात लगाए बैठे 3 भाइयों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में चाचा-भतीजे सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर घरवाले पहुंचे। भतीजे की 8 महीने की गर्भवती पत्नी लाश गोद में रखकर रोने लगी। बेटी बार-बार कहती रही- पापा उठ जाओ। सूचना पर पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 4 घंटे तक चले इलाज के बाद भतीजे गौरीशंकर कुशवाहा (45) की मौत हो गई। चाचा मुरारीलाल कुशवाहा (65) का इलाज जारी है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 12 बजे हुई। बेटी ने बताया- घर के पास शिवानी होटल है। होटल के कर्मचारी मंदिर के सामने शराब पीते हैं और वहीं बाथरूम करते हैं। एक साल पहले पापा ने इसका विरोध किया था, तो होटल वालों ने मारपीट की थी। तब थाने में शिकायत की गई थी। पुलिस ने आरोपियों का धारा-151 में चालान किया था। इसके बाद आरोपी कोर्ट से छूट गए थे। इसी रंजिश में होटल मालिक ने 3 भाइयों से पिता की हत्या करवा दी। बेटी की जुबानी, पूरी घटना पढ़िए… ग्वालियर रोड पर पाल कॉलोनी में शिवानी तिराहा के पास गौरीशंकर कुशवाहा परिवार के साथ रहते थे। उनका एक बेटा प्रियांशु और दो बेटियां- ईशा और दर्पण हैं। पत्नी सुमन गर्भवती है। बेटी ईशा ने बताया- मेरे पिता गौरीशंकर इलेक्ट्रिशियन थे। मैं घर पर माता महाकाली सिद्धपीठ स्थान के नाम से दरबार लगाती हूं। शुक्रवार रात को पूरा परिवार घर पर था। अचानक घर की लाइट चली गई। पता चला कि लाइट जानबूझकर काटी गई है। मेरे पिता गौरीशंकर अपने चाचा मुरारीलाल कुशवाहा के साथ सूती मिल स्थित पावर हाउस गए। रात 12 बजे घर लौट रहे थे। घर के पास ही घात लगाए बैठे मोहल्ले के चिगारा, उसके दो भाई सौरव और रिंकू, और दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। सभी ने तलवार और फरसे से पीछे से अचानक हमला किया। पिता की गर्दन और सिर पर तलवार से वार किया गया, जबकि चाचा के सिर पर फरसे से हमला किया गया। भाई को भी इसी तरह मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। घटना के 2 वीडियो सामने आए, जानिए क्या दिख रहा घटनास्थल के दो वीडियो भी सामने आए हैं। पहले वीडियो में दिख रहा है कि लहूलुहान गौरीशंकर का सिर गोद में रखकर पत्नी सुमन रो रही है। आसपास खून ही खून पड़ा है। पत्नी रोते हुए परिजनों को फोन लगाने के लिए कह रही है। बेटी कह रही है-पापा को मार दिया, पापा उठ जाओ। दूसरे वीडियो में लहूलुहान मुरारीलाल चारपाई पर लेटा है। घरवाले एंबुलेंस और पुलिस को कॉल लगा रहे हैं। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- पत्नी सुमन की शिकायत पर होटल मालिक आनंद यादव, चिगारा, रिंकू, सौरव और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- रिवॉल्वर से 10 फायर किए, दरोगा को धक्का दिया:मथुरा में बीच सड़क दबंगई, पुलिसवाला बोला- बंदूक नीचे रखो, गोली लग जाएगी मथुरा में भूतेश्वर अखाड़े पर एक युवक ने शुक्रवार रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच पहलवानों ने भागकर अपनी जान बचाई। इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर करीब 1 किलोमीटर दूर कार रुकवाई। आरोपी रिवॉल्वर लेकर नीचे उतरा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राबड़ी देवी और तेजस्वी ने अपनी सुरक्षा लौटाई:सरकार के सिक्योरिटी घटाने पर नाराजगी; बंगले के बाहर डंडे लेकर खड़े हुए कार्यकर्ता
    Next Article
    योगी बोले- रंग में भंग डाला तो स्वाहा हो जाएंगे:गोंडा में मंच पर ब्रजभूषण के बेटे करण भी साथ थे, कहा- CM परिवार के मुखिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment