Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- रंग में भंग डाला तो स्वाहा हो जाएंगे:गोंडा में मंच पर ब्रजभूषण के बेटे करण भी साथ थे, कहा- CM परिवार के मुखिया

    15 hours ago

    1

    0

    गोंडा में सीएम योगी ने कहा- 2017 से पहले गोंडा में भी दंगे हुए। दुर्गा पूजा में बाधा डाली गई। लेकिन, अब कोई दंगाई आंख नहीं उठा सकता। अगर हमारे उत्सव में किसी ने रंग में भंग डालने की कोशिश की तो उसका वर्तमान हीं नहीं, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा। उन्होंने कहा- 2017 में गोंडा देश के सबसे गंदे शहर के नाम से जाना जाता था। अब देश के स्वच्छ शहरों में गिनती होती है। पहले सारे विकास के काम सिर्फ एक गांव सैफई में होते थे। लेकिन, आज गोंडा, बहराइच, बस्ती और श्रावस्ती में भी मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। ये बातें सीएम ने शनिवार को करनैलगंज विधानसभा के चकरौत गांव में कहीं। यहां उन्होंने 516 करोड़ रुपए की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मंच पर योगी के साथ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज सांसद करण भूषण भी मौजूद थे। इस दौरान, करण भूषण ने योगी को बर्थडे विश किया। कहा- बिलेटेड हैप्पी बर्थ-डे। देश में कोई आपको संन्यासी, कोई हिंदू हृदय सम्राट कहता है। लेकिन, सबसे ज्यादा लोग बुलडोजर बाबा के नाम से पुकारते हें। आप हमारे गार्जियन थे, हैं और रहेंगे। आप मेरे आदर्श हैं। परिवार के मुखिया हैं। योगी के भाषण की बड़ी बातें पढ़िए- पहले सब कुछ सैफई में होता था योगी ने कहा- 2017 के पहले जब गलत सरकारें आती थीं तो विकास सिर्फ एक गांव तक सीमित होकर रह गया था। सब कुछ वहीं पर होता था। हमने कहा कि गोंडा, बहराइच, बस्ती और सिद्धार्थनगर में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा। कोई जिला नहीं बचा है, जहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण न हो रहा हो। श्रावस्ती भगवान बुद्ध की धरती है। वहीं पर एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। महाराज सुहेलदेव हम लोगों के लिए प्रेरणा हैं। विदेशी आक्रांताओं को कैसे खदेड़ना है, वो महाराजा सुहेल देव से सीखें। अयोध्या में रामद्रोही घुस नहीं सकता योगी ने कहा- पहले अयोध्या में राम का नाम लेने पर डंडे बरसते थे। राम भक्त अयोध्या नहीं जा सकते थे। अब अयोध्या में राम द्रोही नहीं घुस सकते। ऐसी व्यवस्था कर दी है। नई अयोध्या आपके सामने है। इसके लिए पूर्वज आशीर्वाद दे रहे होंगे कि नई पीढ़ी के सामने भव्य राम मंदिर बन रहा है। वो देख रहे होंगे कि जो उनके सामने नहीं हुआ, वो काम आज हो रहा है। गोंडा का विकास तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा योगी ने कहा- गोंडा का युवा ऊर्जावान है। किसान परिश्रमी है। बहनें-बेटियां प्रतिभाशली हैं। कारीगर और हस्तशिल्पी ने अपने हुनर की छाप देश-दुनिया तक तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गोंडा स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी रहा था। लेकिन, यहां का विकास तुष्टिकरण और अराजकता की भेट चढ़ गया। भाई-भतीजेवाद की भेट चढ़ गया। राम की कृपा चाहिए तो गोंडा के लोगों से दोस्ती करनी पड़ेगी उन्होंने कहा- जहां सरयू की कृपा होनी चाहिए थी, वही जिला पिछड़ता गया। गोंडा के नौजवानों के सामने पहचान का संकट आ गया था। गोंडा का नाम सुनते ही लोग दूरी बना लेते थे। आज कहीं भी आप जाएंगे तो यूपी का नाम आता है। जो दूर भागते थे, वो गले लगाने आते हैं, क्योंकि उसे मालूम है कि अयोध्या के बगल वाला गोंडा ही है। भगवान राम की कृपा और आशीर्वाद चाहिए तो गोंडा के लोगों से दोस्ती करनी पड़ेगी। विकास सिर्फ नोएडा-गाजियाबाद में नहीं होगा योगी ने कहा- आज यूपी के नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है। यूपी पुलिस की 60 हजार भर्ती में गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के युवा भर्ती हुए हैं। अब निवेश केवल गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और नोएडा में ही नहीं, बल्कि गोंडा में भी हो रहा है। मैंने मंच पर 20 अलग अलग लाभार्थियों को लाभ लेते देखा। अब कोई भेदभाव नहीं हो रहा। अब चेहरा और जाति नहीं देखी जा रही। अब सिर्फ पात्रता देखी जा रही है। कोई किसी जाति, वर्ग का हो उसे लाभ दिया जा रहा है। बिना भेदभाव के गांव तक हर योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। 2017 से पहले सरकारें दंगाईयों के आगे झुकती थीं योगी ने कहा- मुझे याद है कि 2015-16 में गोंडा में दुर्गा पूजा में दंगा करने का प्रयास किया गया था। यहां दंगे हुए थे। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित नहीं करने दी जाती थी। उत्सवों के पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। सत्ता में बैठे लोग इन दंगाइयों को आश्रय देते थे। इनके सामने नतमस्तक होते थे। प्रदेश में कफर्यू रहता था। उन्होंने कहा- अब प्रदेश के 75 जिले, 350 तहसील, 825 विकास खंड, 762 नगर निकाय, 14 हजार वार्ड और 57 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में बिना रोक-टोक के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी सीएम के दौरे को लेकर देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया। सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी गई। ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई। कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोग पहुंचे। कटरा और करनैलगंज विधानसभाओं को मिलीं योजनाएं इससे पहले, योगी ने बलरामपुर में देवीपाटन मंदिर में पूजा-पाठ किया। गायों को चारा खिलाया। सीएम दो दिन के दौरे पर बलरामपुर और गोंडा आए थे। सीएम ने कटरा बाजार विधानसभा में 19.23 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 236.62 करोड़ रुपये की 84 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद करनैलगंज विधानसभा में 64.92 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण और 194.86 करोड़ रुपये की 130 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। --------------------- ये खबर भी पढ़ें- रिवॉल्वर से 10 फायर किए, दरोगा को धक्का दिया:मथुरा में बीच सड़क दबंगई, पुलिसवाला बोला- बंदूक नीचे रखो, गोली लग जाएगी मथुरा में लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर भाग रहे एक दबंग और दरोगा के बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। दरोगा ने रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की तो आरोपी भिड़ गया। धक्का-मुक्की करने लगा। ऊंची आवाज में बात कर धमकाने लगा। छीना-झपटी करने लगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    टॉयलेट करने से रोकने पर तलवार से गर्दन काटी:झांसी में लाश गोद में रखकर पत्नी रोती रही, बेटी बोली- पापा उठ जाओ
    Next Article
    हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी से बदसलूकी का दूसरा VIDEO:युवक की गलत जगह पैसे डालने की कोशिश; बोलीं-लोग सवाल खड़े कर रहे, 3 दिन से फोन बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment