Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Telangana Assembly Speaker पर कथित टिप्पणी मामले में BRS के दो MLC गिरफ्तार

    4 minutes from now

    1

    0

    हैदराबाद, आठ सितंबर तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के दो विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाथा मधुसूदन और एन. नवीन कुमार रेड्डी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।दलित नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार के खिलाफ मधुसूदन द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के आरोपों को लेकर सोमवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कथित टिप्पणी को तेलंगाना के चार करोड़ लोगों का ‘‘अपमान’’ करार दिया था। हालांकि, मधुसूदन ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया।कांग्रेस के कई दलित विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने आरोप लगाया कि बीआरएस एमएलसी मधुसूदन ने विधानसभा अध्यक्ष प्रसाद कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोप है कि ये टिप्पणियां उस समय की गईं, जब पुलिस ने विपक्षी विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID की कार्रवाई, Bihar से 11वां आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    Kerala में कमजोर Monsoon से बढ़ी तपिश, Punalur में पारा 36.2 डिग्री पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment