Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala में कमजोर Monsoon से बढ़ी तपिश, Punalur में पारा 36.2 डिग्री पहुंचा

    1 day ago

    1

    0

    तिरुवनंतपुरम, आठ सितंबर दक्षिण-पश्चिम मानसून के कमजोर रहने के कारण केरलम सितंबर की शुरुआत में ही असामान्य गर्मी का सामना कर रहा है और कोल्लम जिले के पुनालूर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पुनालूर में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आमतौर पर केरलम सितंबर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव में रहता है, लेकिन इसके उलट पहले सप्ताह में असामान्य गर्मी झेलनी पड़ रही है।कोट्टायम में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, पलक्कड़ में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। वहीं, सीआईएएल कोच्चि में तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।तिरुवनंतपुरम शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेल्लानिक्करा में भी तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। गर्मी का असर केरलम के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिल रहा है।कोझिकोड में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि कन्नूर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर तापमान सामान्य से दो डिग्री से अधिक रहा। लक्षद्वीप के मौसम केंद्रों में अमीनी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मिनीकॉय में 33 डिग्री सेल्सियस और अगाती में 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Telangana Assembly Speaker पर कथित टिप्पणी मामले में BRS के दो MLC गिरफ्तार
    Next Article
    Bareilly Violence: Maulana Tauqeer Raza को झटका, High Court ने खारिज की जमानत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment