Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत:हरैया थाना के बभनान मोड़ सर्विस लेन पर हुआ हादसा, दूसरा गंभीर घायल

    12 hours ago

    1

    0

    बस्ती में हरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही हरैया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। यह हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे बभनान मोड़ सर्विस लेन के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक घायल ने दम तोड़ दिया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी दूसरे घायल की पहचान मनीष पुत्र शिवलाल निवासी मोतीनगर, थाना हरैया, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। मनीष का जिला अस्पताल बस्ती में उपचार चल रहा है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कर रही मृतक की पहचान और हादसे की जांच पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन:सड़क पर उतरकर ग्राम प्रधान के खिलाफ लगाए नारे, जलनिकासी की मांग
    Next Article
    बस्ती के निजी डॉक्टर डॉ. गणेश श्रीवास्तव का निधन:इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत, मौत के कारण जानने में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment