Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध पर पिता-भाई को पीटा:शामली में परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

    1 day ago

    1

    0

    शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र में दो नाबालिग छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और विरोध करने पर उनके पिता व भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जबकि आरोपी पक्ष लगातार समझौते का दबाव बना रहा है। मामला शहर की अटल बिहार कॉलोनी का है। पीड़ित परिवार के अनुसार, घर के बाहर खेल रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ पंसारियांन कॉलोनी निवासी अनिकेत, अभिषेक और सागर ने कथित रूप से छेड़छाड़ की। छात्राओं द्वारा विरोध किए जाने पर शोर सुनकर उनके पिता और भाई घर से बाहर आ गए, जिसके बाद आरोपी मौके से चले गए। परिजनों का आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी अपने परिजनों और अन्य साथियों के साथ दोबारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घर के बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने छात्राओं के पिता और भाई के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आई छात्राओं के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के दौरान इलाके के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिवार का आरोप है कि घटना की तहरीर सदर कोतवाली में दी गई, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष लगातार समझौता करने का दबाव बना रहा है, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद बर्क बोले- SIR प्रक्रिया ने विपक्ष को नुकसान पहुंचाया:चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ी, बिजली विपक्ष के लिए ही नहीं बीजेपी के लोगों के लिए भी महंगी
    Next Article
    कन्नौज के रोमा स्मारक में आईपीएल फाइनल का लाइव प्रसारण:समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने युवाओं संग देखा मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment