Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज के रोमा स्मारक में आईपीएल फाइनल का लाइव प्रसारण:समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने युवाओं संग देखा मैच

    1 day ago

    1

    0

    कन्नौज के रोमा स्मारक के मुक्ता काशी मंच पर आईपीएल फाइनल मैच का लाइव प्रसारण किया गया। बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के लिए युवाओं और खिलाड़ियों की भीड़ जुटी। यहां समाज कल्याण मंत्री की मौजूदगी में युवाओं ने मैच देखा। आईपीएल फाइनल मैच रॉयल्स चैलेंजर बेंगलुरू और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। जिसको देखने के लिए यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने रोमा स्मारक पर बड़ी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण की व्यवस्था कराई। यहां रविवार शाम 6 बजे से ही युवाओं और खिलाड़ियों की भीड़ पहुंचने लगी। क्रिकेट प्रेमियों ने आईपीएल फाइनल का आनंद लिया मैच शुरू होते ही मंत्री असीम अरुण के साथ बैठकर क्रिकेट प्रेमियों ने आईपीएल फाइनल का आनंद लिया। फाइनल मैच के दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहाकि जो आनंद स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का आता है, वैसा ही आनंद रोमा स्मारक पर लाइव प्रसारण देखकर आ रहा है। मैच देखकर युवाओं में रोमांच बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे मैच आखिरी छड़ों में पहुंचेगा, वैसे-वैसे रोमांच और बढ़ेगा। यहां मौजूद हिमांशु शुक्ला ने बताया कि वह गुजरात टाइटन्स का सपोर्ट करने के लिए मैच देखने आए हैं। रोमा स्मारक पर मैच के लाइव प्रसारण की व्यवस्था मंत्री असीम अरुण द्वारा की गई। जोकि क्रिकेट प्रेमियों के लिहाज से अच्छी पहल है। अमरदीप शर्मा ने बताया कि वह आरसीबी का सपोर्ट कर रहे हैं और बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने में बहुत आनंद आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध पर पिता-भाई को पीटा:शामली में परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
    Next Article
    वाराणसी के अभय का हांगकांग में धमाल, जीता पदक:एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को कांस्य, कोच ने सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment