Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में आज अग्निवीर भर्ती रैली:13 जिलों के 25,920 अभ्यर्थी आएंगे, पहले दिन हापुड़ के युवा दौड़ में शामिल

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में सोमवार से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 अगस्त से 4 सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इसमें आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास अभ्यर्थी शामिल होंगे। करीब 89 हजार युवाओं ने सीईई दिया था, जिसमें 25,920 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन्हीं युवाओं को भर्ती रैली के लिए बुलाया गया है। पहले दिन हापुड़ के युवाओं की दौड़ 17 अगस्त को हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना और हापुड़ तहसील के अग्निवीर जीडी अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे। इसके बाद अलग-अलग दिनों में 13 जिलों के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। रैली में अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के युवा शामिल होंगे। एक राउंड में करीब 100 युवा दौड़ेंगे भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत दौड़ से होगी। एक राउंड में करीब 100 अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल किया जाएगा। इसके बाद बायोमेट्रिक, शारीरिक क्षमता की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन होगा। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मेडिकल के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में बताए गए सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। सेना ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट के आधार पर कराने की बात कही है। 2 सितंबर को ट्रेड्समैन, 3-4 सितंबर को टेक्निकल 2 सितंबर को सभी 13 जिलों के अग्निवीर ट्रेड्समैन के 8वीं और 10वीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 3 सितंबर को अमरोहा, बागपत, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के टेक्निकल अभ्यर्थी शामिल होंगे। 4 सितंबर को मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के टेक्निकल अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। क्लर्क और स्टोर कीपर की भर्ती रुड़की में अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल की भर्ती सहारनपुर में नहीं होगी। इन अभ्यर्थियों की रैली BEG एवं सेंटर, रुड़की में 7 और 8 अक्टूबर को होगी। 7 अक्टूबर को आठ जिलों और 8 अक्टूबर को पांच जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। तहसीलवार ऐसे चलेगी भर्ती 17 अगस्त: हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना और हापुड़ तहसील। 18 अगस्त: बागपत की बड़ौत और खेकड़ा तहसील। 19 अगस्त: बागपत तहसील, बिजनौर की नगीना और चांदपुर। 20 अगस्त: बिजनौर की नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर। 21 अगस्त: मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा, कांठ और मुरादाबाद। 22 अगस्त: मुरादाबाद की बिलारी तहसील। 23 अगस्त: अमरोहा की चार तहसील और रामपुर की सभी तहसील। 24 से 27 अगस्त: बुलंदशहर की अलग-अलग तहसीलों के साथ गाजियाबाद के अभ्यर्थी। 28 अगस्त: मुजफ्फरनगर की मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना और खतौली। 29 अगस्त: मुजफ्फरनगर की जानसठ तथा शामली की कैराना, शामली और ऊन। 30 अगस्त: गौतमबुद्धनगर की दादरी, गौतमबुद्धनगर और जेवर तथा मेरठ तहसील। 31 अगस्त: मेरठ की सरधना और मवाना। 1 सितंबर: सहारनपुर की बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान। 2 सितंबर: सभी 13 जिलों के ट्रेड्समैन अभ्यर्थी। 3 सितंबर: आठ जिलों के टेक्निकल अभ्यर्थी। 4 सितंबर: मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के टेक्निकल अभ्यर्थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाग पंचमी पर शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:सिंचाई कॉलोनी स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
    Next Article
    दो कारों की टक्कर में एक की मौत; नौ घायल:देवरिया में डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में पहुंची थी, हादसे के दौरान एक वाहन में लगी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment