Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे सीएम योगी:मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कॉलेज के संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज के संचालन, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं निरीक्षण के उपरांत, मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट में शाम 4:30 बजे से 5:20 बजे तक विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। समीक्षा बैठक के बाद, मुख्यमंत्री शाम 5:35 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से तुलसीपुर के लिए उड़ान भरेंगे। वे शाम 5:45 बजे मां पाटेश्वरी विद्यालय स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे और फिर कार से देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 मार्च की सुबह, मुख्यमंत्री देवीपाटन धाम में मां पाटेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और गौसेवा में भाग लेंगे। इसके बाद, सुबह 9:35 बजे वे राजकीय हेलीकॉप्टर से अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी:डीएम-एसपी ने की बैठक, 12480 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article
    बहराइच में अवैध नर्सिंग होम सीज:नगर मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment