Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,सिर पर गहरे घाव:हालत गंभीर, बचाव करने आए सपा नेता को पीटने का प्रयास; आरोपियों की तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा के फतेहपुर बजरिया इलाके में गुरुवार को कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई। आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव पर भी हमलावरों ने हमला करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फतेहपुर बजरिया क्षेत्र में गुरुवार को कुछ हमलावरों ने शोएब (24) पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर शराब के नशे में धुत थे और उन्होंने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि हमले के बाद लहूलुहान हालत में शोएब अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए पास ही स्थित समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ताहिर के घर की ओर भागा और उनके दरवाजे पर जाकर गिर पड़ा। मानवता के नाते सपा नेता ताहिर ने घायल युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख ताहिर को अपनी जान बचाने के लिए वहां से हटना पड़ा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल शोएब को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर यतेंद्र पुरवार ने बताया कि युवक के सिर पर गहरे घाव हैं और उसकी हालत को देखते हुए उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव और सपा नेता हरि सिंह वर्मा समेत कई पार्टी पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का हालचाल जाना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत:प्रयागराज में इलाज के दौरान गई जान, परिजनों में शोक का माहौल
    Next Article
    अलंकार की पार्टी राम 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी चुनाव:बोले- 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने शंकराचार्य पर लगाए"अनर्गल आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment