Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुबई में डीजल दिल्ली से 28 रुपए महंगा हुआ:UAE सरकार ने इस महीने 12% कीमत बढ़ाई; जंग के बाद दोगुने हुए तेल के दाम

    20 hours ago

    1

    0

    तेल के बड़े उत्पादक देशों में शामिल UAE में तेल की कीमतें भारत से भी ज्यादा हो गई हैं। 22 अक्टूबर के भाव के मुताबिक, दुबई में एक लीटर डीजल ₹123 का है, जबकि दिल्ली में यही डीजल ₹95 में मिल रहा है। यानी दिल्ली के मुकाबले वहां ₹28 ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। दरअसल UAE ने अक्टूबर में डीजल के दाम 12% बढ़ाए हैं। पिछले 8 महीने में इसमें 90% का इजाफा हुआ है। ऐसे में वहां ईंधन की कीमत करीब दोगुनी हो गई है। भारत के दूसरे शहरों में भी दुबई से सस्ता डीजल मुंबई - ₹98 कोलकाता - ₹100 चेन्नई - ₹100 हैदराबाद - ₹105 दुबई में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़े? अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन महंगा हुआ: यूएई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें वैश्विक बाजार से जुड़ी हैं। वहां हर महीने अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर नए दाम तय किए जाते हैं। अमेरिका-ईरान जंग का असर: जंग और होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ाईं। इसका असर यूएई के ईंधन के दामों पर भी पड़ा। UAE चीन को सबसे ज्यादा तेल बेचता है (आंकड़े लाख बैरल-रोजाना) UAE के तेल ठिकानों पर हमले 14 मार्च: फुजैराह के तेल निर्यात केंद्र पर हमले के बाद आग लगी। तेल जहाजों में तेल भरने का काम कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। 19 मार्च: मिसाइलों को हवा में रोकने के बाद मलबा गिरने से अबू धाबी का हबशान गैस प्लांट और बाब तेल क्षेत्र बंद करना पड़ा। 4 मई: फुजैराह के तेल औद्योगिक क्षेत्र पर ड्रोन हमले के बाद आग लगी। इसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए। 16 अक्टूबर: रॉयटर्स की पड़ताल के मुताबिक, युद्ध के दौरान फुजैराह पर कम से कम 19 हमले हुए। तेल के टैंकों और पाइपलाइन तंत्र को नुकसान पहुंचा। मार्च में यहां से तेल लोडिंग घटकर रोज करीब 4.4 लाख बैरल रह गई, जबकि 2025 में यह इससे दोगुने से ज्यादा थी। असर: होर्मुज स्ट्रेट के बाहर स्थित फुजैराह यूएई का अहम तेल निर्यात केंद्र है। यहां हमलों से तेल की ढुलाई प्रभावित हुई और यूएई के वैकल्पिक निर्यात मार्ग पर दबाव बढ़ा। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा: जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी ईरान ने मंगलवार को कहा कि वह अपना एक ग्राम भी एनरिच्ड यूरेनियम किसी दूसरे देश नहीं भेजेगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफसर के चेहरे पर चालान फेंकने पर ₹3 लाख जुर्माना:गलत जगह गाड़ी लगाई थी; कोर्ट ने 40 गुना ज्यादा पेनल्टी लगाई
    Next Article
    जेलेंस्की को अमेरिकी अफसरों ने बंद कमरे में फटकार लगाई:कहा- ट्रम्प आपसे बहुत नाराज हैं, यूक्रेनी राष्ट्रपति को सफाई देनी पड़ी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment