Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दबिश के डर से युवक ने खुद को गोली मारी:बुलंदशहर में पत्नी बोली- पुलिस मेरे आदमी को खा गई, VIDEO देखकर पीछे पड़ी

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक युवक ने खुद को सिर पर गोली मारकर आत्यहत्या कर ली। उस पर सट्टेबाजी का आरोप था। पुलिस उसे पूछताछ के लिए अक्सर थाने पर बुलाया करती थी। जिससे वह परेशान रहने लगा था। जिसके बारे में उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक पर दबिश देनी शुरु कर दी। जिसके बाद कुछ दिन के लिए वह घर छोड़कर बाहर चला गया था। गुरुवार रात करीब 10:15 बजे पुलिस को जानकारी मिली की वह वापस आ गया। पुलिस घर पर जाकर पूछताछ करने लगी। पिता ने कहा कि वह घर पर नहीं है। इतने में घर की छत से फायरिंग की आवाज आती है और घर के अंदर पत्नी चीख पड़ती है। पुलिस आवाज सुनकर अंदर की तरफ भागती है। घर की छत पर युवक की बॉडी पड़ी थी। उसने अवैध तमंचे से खुद को शूट कर लिया था। पुलिस ने उसके पास से एक खोखा कारतूस बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है। यह पूरी घटना जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर खुर्जा नगर कोतवाली की है। देखिए घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब पूरा मामला समझिए.... खुर्जा के मोहल्ला हनुमान टीला में मनीष बंसल अपने परिवार के साथ रहता था। उस पर सट्टेबाजी का आरोप लगा था। जिसके बारे में पुलिस अक्सर उसे पूछताछ के लिए बुलाया करती थी। इस वजह से मनीष अक्सर परेशान रहता था। उसने एक वीडियो बनाकर पुलिस-प्रशासन और अवैध हथियार की तस्करी करने वालों के बारे में बताया था। उसने पुलिस पर रिश्वत लेकर काम करने का आरोप लगाया था।मनीष ने वीडियो में कहा था कि पुलिस मुस्लमानों के लिए काम करती है। मैं हिंदू हूं। मेरी सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस खुलेआम शहर के हिस्ट्रीशीटरों और बदमाशों को छूट दे रही है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस मनीष को ढूंढ रही थी। जिसके वजह से मनीष घर छोड़कर बाहर चला गया था। गुरुवार रात करीब 10:15 बजे पुलिस फिर से दबिश देने मनीष के घर पर आई थी। डोरवेल की आवाज सुनकर मनीष के पिता चमनस्वरुप बंसल ने गेट खोला। पूछने पर कहा कि उनका बेटा घर पर नहीं है। मैं आखों की दवाई के लिए अलीगढ़ गया था तबसे उससे बात नहीं हुई। पुलिस पूछताछ कर ही रही थी कि घर के अंदर से फायरिंग की आवाज आई। पुलिसकर्मी दौड़कर छत पर पहुंचे। वहां पर मनीष की बॉडी खून से लथपथ पड़ी थी। उसके पास से अवैध तंमचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। अब पढ़िए कि मनीष ने वीडियो में क्या कहा था.. मेरे भाईयों और बहनों श्री राधे-राधे। आज मैं आपको एक बहोत अच्छी खुशखबरी की बात बताता हूं। ऐसा है अगर आप पुलिस को पैसा दोगे तो न पुलिस जो कुछ भी उसके हाथ में है वो सब आपके लिए कर सकती है। वो यह नहीं देखती कि काम सही है या गलत है। देखो मैं मनीष बंसल पुत्र चमनस्वरुप बंसल निवासी पुराना बाजार खुर्जा। कभी आज से सगभग दो-ढ़ाई साल पहले मैं छोटा सा जूएं सट्टे का काम करता था। जिसमें पुलिस ने कई बार मुझे कई बार-बार बुलाके जेल में बंद किया। जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं और मुझपे एनडीपीएस और सारे मुकदमें लगाए। जुएं सट्टे के मुकदमे लगाए। लेकिन अब पुलिस प्रशासन को क्या हो रहा है। खुर्जा में जोकि नंबर वन शहर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके साथ जो अवैध हथियार सपलॉयर खुले आम काम कर रहे हैं। अब क्या हो रहा है पुलिस प्रशासन को.. क्या पुलिस प्रशासन मुस्लिमों का साथ देने के लिए है..देखो अगर पुलिस प्रशासन में हिम्मत है न तो उन मुस्लिमों को पकड़ कर दिखाए। उन पर कार्रवाई करके दिखाए। अगर पुलिस-प्रशासन में हिम्मत है तो अगर उनमें हराम खाने की हिम्मत नहीं है तो। वरना हराम खाते रहो और काम कराते रहो। सही है खूब काम कराओ और खूब हराम खाओ। हालांकि मैंने देखो थोड़ी सी शराब पी रखी। इसमें कोई बुराई नहीं है। क्योंकि हिंदू एक कमजोर बिरादरी होता है और हिस्ट्रीशाटर बदमाश शहर के। जिनकों पुलिस प्रशासन खुले आम काम करा रहा है। गुड़ चौकी, सवारान चौकी, बाघ चौकी और शफाखाना चौकी। अगर औकात हो तो किसी की तो सट्टे का काम बंद कराके दिखावे शहर में। अगर पुलिस है कोई तो वरना हराम की खाना सब जानते हैं और मुस्लमानों की खाओ हराम की। तुम खुश रहो, तुम्हारे बच्चे खुश रहें। जय श्री राधे। पिता ने कहा- मुझे नहीं पता था कि बेटा घर में है पिता चमनस्वरुप बंसल ने बताया कि मनीष एक वीडियो बनाया था। हमें इसके बारे में नहीं पता। उसके दो-तीन पुलिस वाले उसके पास पूछताछ के लिए आए थे। मेरी मनीष से इस बारे में बात नहीं हुई। फिर मैं अपने आंखों का इलाज कराने अलीगढ़ चला गया। जब से वहां से आया अपने घर पर ही हूं। अभी थोड़ी देर पहले पुलिस आई और डोरवेल बजाई। मैंने किवाड़ खोली। पुलिस ने मुझसे पूछा कि मनीष कहां है। मैने कहा मुझे नहीं पता। जबसे वो घर से घर गया तब से उसके बारे में नहीं पता। पुलिस पूछताछ कर ही रही थी कि घर में से आवाज आनी शुरु हो गई। मुझे नहीं पता था कि मनीष घर में है। वह छत पर गया और खुद को गोली मारी ली। पुलिस घर के नीचे ही खड़ी थी। पत्नी बोली- पुलिस मेरे आदमी को खा गई मनीष की पत्नी साक्षी बंसल ने कहा कि पुलिस गेट पर आई और पूछताछ करने लगी। पापा ने गेट खोला था। इतने में मनीष ने घर की छत पर जाकर खुद को गोली मार ली पुलिस की डर की वजह से। यह पूछने पर कि पुलिस क्यों आई थी। साक्षी ने कहा कि- मनीष ने कोई वीडियो बनाया था। उसके चक्कर में पुलिस आई थी और कोई बात नहीं थी। पुलिस की डर की वजह से मनीष ने सुसाइड किया है। पुलिस खा गई मेरे आदमी को। अब वही लाकर देगी कहीं से। मेरे पति की मौत का प्रशासन जिम्मेदार है। मेरे बच्चों की मिट्टी खराब हो गई। अब कौन लाकर देगा...यह बताओ। मेरे पास कुछ नहीं है। बच्चे को गोद में उठाकर साक्षी ने कहा कि बताओ अब मैं इसे कैसे पालूंगी। सट्टेबाजी के सिलसिले में चल रही थी जांच सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 10:15 बजे पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली थी। घटनास्थल से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन सभी साक्ष्यों का संकलन कर गहनता से जांच की जा रही है। मृतक मनीष बंसल का नाम सट्टे के कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जाता था। सट्टेबाजी से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुके हैं। ……………………. यह खबर भी पढ़ें शादी के 10 महीने बाद कारोबारी ने किया सुसाइड:झगड़े के बाद पत्नी मायके गई, ससुर लेने गए तो नहीं आई, दुखी होकर जहर खाया झांसी में पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी स्क्रैप कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। उसकी 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। झगड़ा होने पर पत्नी दो सप्ताह पहले मायके चली गई थी। ससुर लेने गए तो आने से मना कर दिया। पत्नी ने कहा- पति लेने आएंगे, तभी ससुराल आउंगी। शुक्रवार को कारोबारी के पिता घर लौट पाते, उससे पहले ही कारोबारी ने जहर निकल लिया। परिजन आनन फानन में झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से पहले चोरी हुई बाइक:पिता बेटी की शादी में देने के लिए लाए थे, वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद
    Next Article
    हमीरपुर में अधिवक्ता ने लगाई फांसी:सुसाइड नोट में लिखा- तुमने 11 साल के रिश्ते में धोखा देकर मुझे बर्बाद कर दिया, अब जीकर क्या करूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment