Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में अधिवक्ता ने लगाई फांसी:सुसाइड नोट में लिखा- तुमने 11 साल के रिश्ते में धोखा देकर मुझे बर्बाद कर दिया, अब जीकर क्या करूं

    3 hours ago

    1

    0

    तुमने मेरी जिंदगी में आकर मुझे बर्बाद कर दिया, इतना बड़ा धोखा नहीं देना चाहिए था। मेरी तो एक न एक दिन मान ही जाती। तुमने मेरे लिए और कोई रास्ता नहीं छोड़ा। तुमने 11 साल के रिश्ते में धोखा देकर मुझे इस समाज में रहने लायक नहीं छोड़ा हमीरपुर में अधिवक्ता सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें एक महिला के साथ 11 साल पुराने रिश्ते में धोखा मिलने की बात लिखी गई है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका एक परिचित उनसे मिलने के लिए कमरे पर पहुंचा। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो अधिवक्ता का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला… मृतक की पहचान 33 वर्षीय देवी प्रसाद यादव के रूप में हुई है, जो कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के रहने वाले थे। वे पेशे से अधिवक्ता थे और करीब एक साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के अमन शहीद इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार देवी प्रसाद अक्सर अपने काम में व्यस्त रहते थे और आसपास के लोगों से सामान्य बातचीत करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले में भी सन्नाटा छा गया। सुसाइड नोट में लिखा तुमने 11 साल के रिश्ते में धोखा देकर अच्छा नहीं किया। मुझे तुमसे ये उम्मीद नहीं थी। अब मै समाज में रहने के लायक नहीं रहा। मां तो एक न एक दिन हमारे-तुम्हारे रिश्ते के लिए मान ही जाती। तुम्हे इस तरह धोखा देकर शादी नहीं करनी चाहिए थी। मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। मां-भईया मुझे माफ देना। मै अब और जीना नहीं चाहता। सभी दोस्तों को दिल से धन्यवाद। तुम्हारा देवी प्रसाद यादव। कमरे से मिला सुसाइड नोट, रिश्ते में धोखे का जिक्र जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार नोट में एक महिला के साथ करीब 11 साल पुराने रिश्ते का जिक्र किया गया है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि उस रिश्ते में उन्हें धोखा मिला, जिससे वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस अब सुसाइड नोट की लिखावट और उसमें लिखी बातों की जांच कर रही है। अविवाहित थे अधिवक्ता, जल्द शादी की चर्चा भी थी बताया जा रहा है कि अधिवक्ता देवी प्रसाद यादव अविवाहित थे, हालांकि हाल के दिनों में उनकी शादी को लेकर परिवार में बातचीत चल रही थी। सदर कोतवाली प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कमरे से मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य बोले-दुर्भाग्य है कि धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा:'जिंदा हिंदू लखनऊ चलें'- लिखे पोस्टर बांटे; गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध सभा करेंगे ‘बहुत दुर्भाग्य की बात है कि धर्म युद्ध के लिए निकलना पड़ रहा है। अपने ही देश में, अपने ही वोट से चुनी सरकार के सामने, अपनी ही गौ-माता को बचाने के लिए हम लोगों को आंदोलन करना पड़ रहा है।’ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ये बातें काशी में लखनऊ रवाना होने से पहले शनिवार को कही। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    दबिश के डर से युवक ने खुद को गोली मारी:बुलंदशहर में पत्नी बोली- पुलिस मेरे आदमी को खा गई, VIDEO देखकर पीछे पड़ी
    Next Article
    गैंगस्टर की 24.77 करोड़ की जमीन सरकारी खाते में दर्ज:मानकों को ताक पर रखकर शौकत ने अपने नाम दर्ज कराई थी सिविल लाइंस की बेशकीमती जमीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment