Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिबियापुर में वरिष्ठ नागरिकों ने दी दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि:मासिक बैठक में अगस्त माह में दिवंगत हुए दो सदस्यों को याद किया गया

    6 hours ago

    1

    0

    औरैया के दिबियापुर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति की मासिक बैठक नगर पंचायत दिबियापुर के सभागार में हुई। इस दौरान अगस्त माह में दिवंगत हुए दो साथियों, ब्रह्म स्वरूप पाण्डेय और प्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की शुरुआत ईश वंदना से हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि समिति के मंत्री रमेश कुमार शुक्ला ने संचालन किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष हरी कुमार पालीवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। सितंबर महीने में जन्मदिन वाले सदस्यों का चंदन लगाकर, माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। शिक्षक दिवस के मौके पर समिति के सभी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। इस बैठक में अवधेश कुमार शुक्ला को समिति की सदस्यता दिलाई गई। समिति के संरक्षक डॉ. अजब सिंह यादव, केके सिंह चौहान, राजेश कुमार अग्निहोत्री (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद), पूर्व सैनिक रमेश कुमार अवस्थी, पूर्व सैनिक राम बाबू पाण्डेय, बलवान सिंह सेंगर, ओमकार भगवान गुप्ता और महेश चंद्र वर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मौजूद सभी वरिष्ठजनों के लिए हरिशंकर ने जलपान की व्यवस्था की थी। इस दौरान रामकुमार त्रिवेदी, रामप्रकाश अग्निहोत्री, शंभू दयाल द्विवेदी, डॉ. रामचंद्र दीक्षित, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, बारेलाल पाल, अरुण कुमार त्रिपाठी, शिवकुमार द्विवेदी, सुरेश चंद्र दुबे, कमलेश नारायण द्विवेदी, रमेश चंद्र चतुर्वेदी, जमालुद्दीन सिद्दीकी, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, भगवती प्रसाद पांडेय और उदय प्रताप सिंह सेंगर सहित कई अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तराई में तीन दिन की बारिश से जनजीवन बेहाल:खेत जलमग्न, फसलों पर संकट; गांवों में जलभराव से आवागमन ठप, स्कूलों में भी पानी
    Next Article
    ललितपुर में 11 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:तालबेहट कोतवाली प्रभारी बने रमेश चंद्र मिश्रा, 3 का गैर जनपद ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment