Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तराई में तीन दिन की बारिश से जनजीवन बेहाल:खेत जलमग्न, फसलों पर संकट; गांवों में जलभराव से आवागमन ठप, स्कूलों में भी पानी

    5 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार सुबह करीब चार बजे से एक बार फिर मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा। कई गांवों में सड़कों पर पानी भर गया है, जबकि धान और गन्ने के खेत कई दिनों से पानी में डूबे हुए हैं। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है। कई जगहों पर सड़कें पानी में डूबी दिखाई दीं। गांवों में निचले इलाकों में घरों और स्कूल परिसरों में भी पानी भर गया है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। लगातार खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पहले भी एक से तीन सितंबर तक कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की थी। लगातार बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में करीब आठ दिनों से पानी भरा होने के कारण धान और गन्ने की फसलों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश ऐसे ही होती रही और खेतों से पानी नहीं निकला तो फसलों में सड़न शुरू हो सकती है। खासकर धान की फसल में लगातार पानी भरा रहने से पौधे गिरने और उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। गन्ने के खेतों में भी पानी भरने से फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। सोमवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज बारिश होती रही। बारिश के साथ कई इलाकों में बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ा। सुबह से जारी बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।मौसम के लगातार खराब रहने से प्रशासन और ग्रामीण दोनों की निगाहें अब बारिश के अगले दौर पर टिकी हैं। यदि आने वाले दिनों में भी तेज बारिश हुई तो जलभराव की समस्या और गंभीर हो सकती है और किसानों की फसलों को भी बड़ा नुकसान होने की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस के युवक को चलती ट्रेन से फेंका, मौत:मथुरा में हुई घटना, रेलवे पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article
    दिबियापुर में वरिष्ठ नागरिकों ने दी दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि:मासिक बैठक में अगस्त माह में दिवंगत हुए दो सदस्यों को याद किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment