Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज के लिए विवाहिता से चार लाख रुपए मांगे:सोनभद्र में पति, सास और ननद पर मुकदमा; पहले भी थाने में हुई थी शिकायत

    4 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। डाला निवासी रूमी ने ओबरा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले ओबरा कॉलोनी के सेक्टर चार प्रथम स्थित मकान संख्या 35 एवं 36 निवासी मेराज आलम पुत्र जहरुद्दीन के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार जरूरी सामान और उपहार दिए थे। इसके बावजूद कुछ समय बाद पति मेराज आलम, सास खालिदा खातून और ननद शहनाज उस पर मायके से चार लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट का आरोप पीड़िता का आरोप है कि चार लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर तीनों उसे प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इस संबंध में वह पहले भी ओबरा थाने में शिकायत कर चुकी है। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 15 नवंबर को फिर मारपीट करने का आरोप रूमी के मुताबिक, बीते 15 नवंबर को पति, सास और ननद ने एक बार फिर उसके साथ मारपीट की और मायके से चार लाख रुपए लाने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू ओबरा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओबरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPCS-2025 पर हाईकोर्ट का फैसला, वकीलों की दलीलें:रिजल्ट रिवाइज होगा, मुख्य परीक्षा दोबारा और इंटरव्यू नए सिरे से होंगे
    Next Article
    शिक्षा मंत्री के रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी:पत्नी के साथ पैर छुए; ‘कल्याण सिंह अमर रहें’ के नारे लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment