Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज में पांच लाख रुपये की मांग का आरोप:सोनभद्र में विवाहिता को पीटकर घर से निकाला; पति समेत चार पर मुकदमा

    22 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मायके से पांच लाख रुपये लाने से इनकार करने पर विवाहिता के साथ कथित मारपीट कर उसे घर से निकाल देने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुगैल पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया टोला छितिकपुरवा निवासी प्रियंका ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2024 को श्यामू केवट के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति श्यामू, ससुर कामेश्वर केवट, सास लखराजी देवी और ननद दिव्या दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। अपाचे बाइक के बाद पांच लाख रुपये मांगने का आरोप पीड़िता के अनुसार, शुरुआत में उससे दहेज में अपाचे बाइक की मांग की गई। बाद में आरोपियों ने एक रिश्तेदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया और कहा कि बाद में पांच लाख रुपये लेकर समझौता कर लिया जाएगा। जब उसने इन मांगों को मानने से इनकार किया तो उससे सीधे पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, जांच शुरू प्रियंका का आरोप है कि 27 दिसंबर 2025 को उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। यह मामला एक सप्ताह पहले पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में पहुंचा, जिसके बाद जुगैल पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत:फिरोजाबाद में काम पर जाते समय हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत:भाई बोला- शराब पीकर पीटता था, जहर देकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment