Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज और तीन तलाक की धमकी से सहमी मां:फरीदपुर में बच्चों समेत जान का खतरा, तत्काल सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के बक्सरिया मोहल्ले में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला इसराना खां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पति और ससुराल वाले 6 लाख रुपये दहेज मांग रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट और मानसिक-शारीरिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। इसराना खांन का आरोप है कि उसका पति उसे तीन तलाक देने और दूसरी शादी करने की धमकी भी दे रहा है। इसराना खां फिलहाल फरीदपुर के बक्सरिया मोहल्ले में किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। उन्होंने बताया कि साल 2023 में उनकी शादी इमरान खां से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों ने मायके से 6 लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसराना खां का आरोप है कि पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट की जाती है और उन्हें परेशान किया जाता है। उन्हें घर के खर्च और जरूरी सामान से भी वंचित रखा गया। उनका पति उन्हें तीन तलाक देने और दूसरी शादी करने की धमकी देता है। बता दें कि मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत तीन तलाक देना गैरकानूनी है। इस कानून के तहत अगर कोई पति अपनी पत्नी को तीन तलाक देता है, तो उसे तीन साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है। यह अपराध संज्ञेय है, यानी पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकती है। पीड़िता इसराना खां ने पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल में 83-साल के ब्राजीली टूरिस्ट को बंदर ने काटा:बंगाल के टूरिस्ट पर भी किया हमला; 2 महीने में चौथी घटना
    Next Article
    ITI में वही पढ़ेंगे, जिसकी कंपनियों को जरूरत:आठ शहरों के क्लस्टर में लागू होगा पीएम-सेतु मॉडल; प्रशिक्षण से प्लेसमेंट तक इंडस्ट्री की भागीदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment