Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज उत्पीड़न से परेशान युवक ने डाला सुसाइड स्टेटस:बकेवर अस्पताल से लापता, पुलिस CCTV से तलाश में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के बकेवर में दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से परेशान एक युवक के सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़े स्टेटस डालने के बाद हड़कंप मच गया। युवक जालौन का रहने वाला है और 50 शैय्या अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी कर लापता हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और युवक की तलाश जारी है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। वकील से मिलने आया था युवक राघवेन्द्र सेंगर, स्वर्गीय विनोद कुमार के पुत्र, ग्राम भिटौरा थाना रामपुरा जिला जालौन के निवासी हैं। वह सोमवार को अपने घर से इटावा एक वकील से मिलने आए थे। उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। इसी मामले को लेकर वह कानूनी सलाह लेने पहुंचे थे। अस्पताल परिसर से हुआ लापता दोपहर बाद करीब चार बजे राघवेन्द्र अपनी मोटरसाइकिल से बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की ओपीडी के बाहर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उन्होंने बाइक खड़ी की। बाइक पर हेलमेट टांगकर वहीं अपनी एक फोटो खींची। इसके बाद दो पन्नों का सुसाइड नोट और रोते हुए एक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दिया और फिर वहां से लापता हो गए। व्हाट्सएप स्टेटस में उन्होंने अपनी वैवाहिक जिंदगी की परेशानियों का जिक्र किया। उनकी शादी 18 फरवरी 2025 को आराधना निवासी नबादा थाना लवेदी से हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी मायके चली गईं और बाद में राघवेन्द्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। स्टेटस देखते ही गांव के अर्जन समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक के ताऊ मनोज कुमार भी मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी मिलने से अनहोनी की आशंका और गहरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि अस्पताल और बाहर सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और युवक की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत:बदायूं में बड़े बेटे की ससुराल जाते समय हुआ हादसा, होली की खुशियां मातम में बदली
    Next Article
    दुखी मत हो, मौका आ सकता है:टीम से ड्रॉप होने के बाद रोहित की सलाह पर खरे उतरे संजू, ICC ने शेयर किया वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment