Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत:बदायूं में बड़े बेटे की ससुराल जाते समय हुआ हादसा, होली की खुशियां मातम में बदली

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे हुई, जब वे बदायूं में एक रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान संभल जिले की चंदौसी तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ गांव निवासी गेंदन लाल (55) और उनके बेटे शेर सिंह (20) के रूप में हुई है। वे गेंदन लाल के बड़े बेटे विपिन (27) की ससुराल, बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के करणपुर बेहटा गांव जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बड़े बेटे के ससुराल पक्ष और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक की टांग टूट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गेंदन लाल के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। मृतक शेर सिंह अविवाहित था। उनकी बड़ी बेटी पुष्पा (38), छोटी बेटी सरोज (30), बेटा विपिन (27) और सबसे छोटी बेटी राजकली (25) विवाहित हैं। मंगलवार की दोपहर को पिता-पुत्र के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया, उधर दो मौतों की सूचना के बाद रिश्तेदार घर पहुंच गए। गांव में पिता-पुत्र की मौत होने के बाद सन्नाटा पसरा है और घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। होली के त्योहार पर घर में दो मौतों के बाद घर की खुशियां माता में बदल गई वहीं गांव में भी गम का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चालक कार छोड़कर फरार, हेलमेट के बावजूद जान नहीं बची
    Next Article
    दहेज उत्पीड़न से परेशान युवक ने डाला सुसाइड स्टेटस:बकेवर अस्पताल से लापता, पुलिस CCTV से तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment