Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देहरादून में भारी बारिश से पखवाड़े भर पहले खुला पुल का संपर्क मार्ग धंसा, यातायात रुका

    3 hours from now

    1

    0

    देहरादून, 28 जुलाई देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में मंगलवार तड़के भारी बारिश के कारण, करीब एक पखवाड़े पहले यातायात के लिए खोले गए पुल का संपर्क मार्ग धंस गया जिससे उस पर आवागमन रोक दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क धंसने की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने नंदा की चौकी में स्थित पुल का गहनता से निरीक्षण किया और पाया कि उसका मूल ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है लेकिन लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से संपर्क मार्ग के नीचे की मिट्टी बह गई जिससे उसका एक हिस्सा धंस गया।अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुल पर यातायात प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर संबंधित एजेंसियों के तकनीकी कर्मचारी और पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौजूद है तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए अतिशीघ्र मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा, जिसके बाद इसे वाहनों के आवागमन के लिए पुनः खोल दिया जाएगा।देहरादून के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने भी बारिश के बीच तकनीकी इंजीनियरों की टीम के साथ स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क सुचारू करने के निर्देश दिए। पिछले वर्ष सितंबर में आयी प्राकृतिक आपदा के दौरान पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसके निकट एक वैकल्पिक अस्थाई पुल तैयार कर यातायात सुचारू कर दिया गया था। लेकिन इस माह की 12 तारीख को हुई भारी बारिश के दौरान वह अस्थाई पुल भी ढह गया जिसके बाद प्रशासन ने मरम्मत किए गए पुराने पुल को उसी दिन यातायात के लिए खोला था।कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार ने प्रदेश की जड़ें खोखली कर दी हैं जहां 16 करोड़ रुपए की लागत से मरम्मत किया गया पुल 16 दिन भी नहीं टिक सका। सरकार की खराब कार्यशैली के विरोध में मौके पर धरना देने के बाद प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सरकार और प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि वे अपनी नाकामी छुपाने के लिए केवल संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘संपर्क मार्ग पुल का हिस्सा होता है और केवल संपर्क मार्ग के धंसने की बात कहकर आप अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते।’’ धस्माना ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री को बर्खास्त किए जाने तथा पुल के मरम्मत कार्यों की निगरानी करने वाले इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मुख्यमंत्री के रूप में 10 साल पूरे होने पर पेमा खांडू को बधाई दी
    Next Article
    राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment