Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दक्षिणी Yemen में सैन्य कैंप पर Houthi Rebels का मिसाइल हमला, 53 सैनिकों की मौत

    8 hours ago

    1

    0

    ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दक्षिणी यमन में सरकारी सैन्य बल के एक शिविर पर हमला किया, जिसमें 53 सैनिकों की मौत हो गई। सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों ने दक्षिणी प्रांत शबवा में अल-अलम सैन्य शिविर पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।हमले में कम से कम 200 सैनिक घायल भी हुए। हूती विद्रोहियों ने शबवा में सैन्य शिविर को निशाना बनाने की बात स्वीकार की है। शबवा प्रांत की सरकार ने एक बयान में कहा कि मृतकों की संख्या शुरुआती अनुमान है और इसमें वृद्धि हो सकती है।इस भीषण हमले में प्रशिक्षण और तैयारी के दौर से गुजर रहे नए रंगरूटों को निशाना बनाया गया। बयान में यमन के राष्ट्रपति, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन और सरकार से शबवा की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए हवाई रक्षा और शुरुआती चेतावनी प्रणाली जल्द उपलब्ध कराने की अपील की गई। इसमें यह भी कहा गया कि प्रांत के दो सरकारी अस्पतालों और अन्य निजी स्वास्थ्य केंद्रों को घायलों का इलाज करने तथा जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल लोगों को विशेष चिकित्सा इकाइयों में भेजने का निर्देश दिया गया है।सत्तारूढ़ राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के प्रमुख राशद अल-अलीमी ने इस हमले का ‘‘कड़ा जवाब’’ देने का संकल्प जताया। हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाली समाचार एजेंसी ‘सबा’ की खबर में दावा किया गया कि विद्रोहियों के हमले में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए। हालांकि इस बारे में और जानकारी नहीं दी गई।प्रांतीय राजधानी अटाक के उत्तर में जरदान जिले में स्थित यह शिविर पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समर्थन वाले लड़ाकों के समूह के नियंत्रण में था। यहां से सरकार के नियंत्रण वाले मारिब प्रांत तक जाने वाला मार्ग गुजरता है। यह मार्ग सरकारी बलों के लिए महत्वपूर्ण आपूर्ति मार्गों में से एक है।एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमले में निशाना बनाए गए जवान ‘रैपिड इंटरवेंशन’ नामक नवगठित बल का हिस्सा थे, जिसे इलाके की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हूती संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि रविवार को सऊदी अरब के नेतृत्व वाली सेनाओं के हवाई हमले में यमन के विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरी सादा प्रांत में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। यमन में गृहयुद्ध के दौरान सऊदी अरब द्वारा सरकार का समर्थन किए जाने के कारण हूती विद्रोहियों ने हाल के हफ्तों में सऊदी अरब पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Saudi Arabia की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, Pakistan Army कर रही पूरी मदद
    Next Article
    France में महंगाई विरोधी प्रदर्शनों में भड़की हिंसा, कई शहरों में Curfew लगाने का आदेश

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment