Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन इंतजार करती रही, शादी के दिन दूल्हा भाग गया:फतेहपुर में दोगुनी उम्र के लड़के से हो रही थी शादी, लड़की बेहोश हुई

    6 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में बारात वाले दिन दूल्हा घर से गायब हो गया। दुल्हन सज-धजकर दूल्हे का इंतजार करती रह गई। बारातियों के स्वागत के लिए लड़की पक्ष ने पूरी तैयारी कर रखी थी। जब सोमवार देर रात तक बारात नहीं पहुंची, तो लड़की वालों ने लड़के के घरवालों से फोन पर बात की। तब पता चला कि दूल्हा घर से लापता हो गया है। उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। लड़का, लड़की से दोगुनी उम्र का है। वहीं, दूल्हे के लापता होने की बात सुनते ही दुल्हन बेसुध हो गई। लड़की वाले बेसुध हालत में ही दुल्हन को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद एसपी अनूप कुमार सिंह से भी शिकायत की। शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मामला मलवां थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गांव अमौरा में उपेंद्र कुमार रहते हैं। उनकी 20 साल की बेटी रितु है। उपेंद्र ने अपनी बेटी रितु (20) की शादी 6 महीने पहले 40 साल के ब्रजेंद्र से तय की थी। ब्रजेंद्र राधा नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाले वैध नारायण सविता का बेटा है। 24 नवंबर, 2025 ब्रजेंद्र का तिलक कार्यक्रम हुआ था। इसके बाद 9 मार्च को लड़की पक्ष के घर बारात आनी थी। 9 मार्च की शाम 6 बजे तक जब बारात नहीं पहुंची, तो लड़की वालों ने लड़के वालों को फोन करना शुरू किया। लेकिन, उधर से कोई जवाब नहीं मिला। लड़की पक्ष के रामकृष्ण ने बताया कि बेटी की शादी के लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी। बारात के स्वागत की भी व्यवस्था कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि डीजे भी बुक किया गया था, जो लड़के के घर से कार्यक्रम कर बारात के साथ अगवानी के लिए आना था। शाम को डीजे संचालक ने फोन कर बताया कि जो मोबाइल नंबर दिया गया है, उस पर कोई फोन नहीं उठा रहा। रात में पता चला दूल्हा लापता हो गया रामकृष्ण ने बताया कि सोमवार देर रात लड़के पक्ष के कुछ लोगों से फोन पर बातचीत हुई। कोई दूल्हे के गायब होने की बात कह रहा था तो कोई अलग-अलग बातें बता रहा था। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर मलवां थाने पहुंचे। वहां करीब 2 घंटे तक बैठे रहे। पुलिस ने उन्हें राधा नगर थाने जाने की सलाह दी। इसके बाद रात करीब 2 बजे वे लोग दुल्हन को लेकर पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचे। वहां से पुलिसकर्मियों ने राधा नगर थाने में फोन कर सभी को वहां भेज दिया। राधा नगर थाने में उन्हें बताया गया कि लड़के की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। साढ़े तीन लाख खर्च होने का दावा लड़की वालों का कहना है कि शादी की तैयारियों में करीब साढ़े 3 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। अब हम चाहते हैं कि यह रकम हमें दिलाई जाए, क्योंकि हम लोग ऐसे परिवार में अब बेटी की शादी नहीं करना चाहते। दूल्हे की तीसरी शादी बताई जा रही रिश्तेदारों का कहना है कि ब्रजेंद्र की यह तीसरी शादी थी। उसकी पहली शादी कुसुंभी में हुई थी, जिससे एक बेटा भी है। करीब 2 साल पहले वह शादी टूट गई थी। इसके बाद दूसरी शादी गंगा पार से तय हुई, लेकिन वह भी नहीं हो सकी। राधा नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------- यह खबर भी पढ़े जिस दुकान की बर्फ जीभ से चाटी, उसमें धमाका, बगल की दुकान भी जली, लखनऊ में लोग बोले- किसी ने फूंक दिया लखनऊ के जानकीपुरम में गन्ने के रस की एक दुकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस दुकान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक बच्चा दुकान में रखी बर्फ को जीभ से चाटता दिखाई दे रहा था। चर्चा है कि इसी वजह से किसी ने दुकान में आग लगा दी। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें:लखनऊ में झड़प, 3-3 सिलेंडर लेकर पहुंचे लोग; अफसर बोले- गैस की कमी नहीं
    Next Article
    पत्नी की प्रताड़ना, पति ने बच्चों संग की थी आत्महत्या:महराजगंज पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment