Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की प्रताड़ना, पति ने बच्चों संग की थी आत्महत्या:महराजगंज पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    4 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने दो बच्चों संग आत्महत्या कर लिया था। आत्महत्या कांड में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पति द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो और लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पत्नी को नामजद आरोपी बनाया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह था पूरा मामला… पुलिस के अनुसार 8 मार्च को भाई ने नौतनवा थाना में सूचना दी कि उसके भाई अमरीश ठाकुर और उनके दो नाबालिग बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मृतक की पत्नी बन्दना कुमारी, उसके परिजन और उसके कथित प्रेमी सोनू गौतम इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि बन्दना कुमारी सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि उसका सोनू गौतम नामक युवक से प्रेम संबंध था और वह अक्सर पति के सामने ही उससे बातचीत करती थी। पति के विरोध करने पर वह उसे धमकी देती और कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो पुलिस के अनुसार 8 मार्च को अमरीश ठाकुर ने आत्महत्या से पहले दो वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इन वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी बन्दना कुमारी, उसके कथित प्रेमी सोनू गौतम और उसके परिवार के लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। बताया गया कि मृतक ने कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही गई थी। घटना के दिन अमरीश ठाकुर ने पहले अपने दोनों नाबालिग बच्चों को फांसी पर लटका दिया और इसके बाद खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जुटाए अहम साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और वीडियो व सुसाइड नोट को जांच में शामिल किया। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मृतक की पत्नी बन्दना कुमारी को आरोपी बनाया गया। सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पत्नी की प्रताड़ना और मानसिक दबाव के कारण ही अमरीश ठाकुर ने यह कदम उठाया। इसी आधार पर मुकदमे में धारा 61(2) और 108 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी बन्दना कुमारी नौतनवा क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने थाना गेट के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पढ़िए दीवार पर अमरेश ने क्या लिखा- मेरे साथ रहकर भी वंदना, सोनू को कॉल करती है। बोलती है कि तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते। मैं अपने बच्चों को दूर नहीं कर सकता। हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी वंदना कुमारी (SSB), उसका आशिक सोनू गौतम, वंदना के पिता रामअवतार, मां चंदा देवी, भाई नवीन कुमार, उसकी पत्नी सुनीता देवी और अमरनाथ हैं। ये लोग पैसे के लिए मेरी पत्नी को अपने घर बुलाते हैं। पत्नी हर महीने 5000 रुपए देती है। इनका आशिक सोनू गौतम ये भी पैसे लेता है। सोनू की वजह से आज पूरा परिवार खत्म हो गया। सुसाइड से पहले अमरीश ने वीडियो बनाकर साले को भेजा, पढ़िए उसमें क्या कहा? पत्नी मेरे शव को न छुए, उसने मुझे बर्बाद कर दिया मैं अमरीश ठाकुर, पूरे होशो-हवास में यह बयान जारी कर रहा हूं। हमारी मौत का कारण कोई और नहीं, मेरी पत्नी और उसके मायके वाले हैं। मेरी पत्नी वंदना कुमारी (एसएसबी 66वीं बटालियन) है। मेरी पत्नी अक्सर कहती है कि कैंप में ले जाकर तुम्हें डंडों से पिटवा देंगे। तुम्हारे घरवालों को भी उठवा देंगे। वह कहती थी कि मुझे तलाक दे दो, नहीं तो तुम्हें बर्बाद कर दूंगी। हमारे 2 बच्चे हैं, इसलिए मैं उन्हें छोड़कर तलाक कैसे दे सकता था? वह मुझे बेरोजगार कहकर अपमानित करती थी। अगर मैं बेरोजगार था, तो शादी क्यों की? यह सब शादी से पहले क्यों नहीं देखा? आज मुझे इस कदर बदनाम और बर्बाद कर दिया कि मैं कुछ भी करने की स्थिति में नहीं हूं। मैं सभी से कहना चाहता हूं कि कोई भी बेरोजगार व्यक्ति नौकरी करने वाली महिला से शादी करने से पहले बहुत सोच-समझ ले। करीब 7 महीने पहले, जुलाई से मेरी पत्नी सोनू गौतम नाम के व्यक्ति से बात करती थी। वह कहती थी कि वह उसी से शादी करेगी। दोनों के बीच संबंध थे। मैंने उसकी बहुत गलतियां छिपाईं, किसी से कुछ नहीं कहा। आदमी अपनी परेशानी किससे कहे? दुनिया में कानून भी ज्यादातर महिलाओं के पक्ष में ही बनते हैं। पुरुषों की बात कोई नहीं सुनता। मैं अपने घरवालों को भी अपनी परेशानी नहीं बता पा रहा हूं। बहुत तकलीफ होती है। अब मैं पूरी तरह मजबूर हो चुका हूं। मेरी एक आखिरी इच्छा है कि मेरे मरने के बाद पत्नी मेरे शरीर को न छुए। अगर संभव हो तो मेरा शव मेरे घरवालों को सौंप दिया जाए। पति-पत्नी के पिता आपस में दोस्त थे, इसलिए शादी हुई अमरीश के पिता स्वर्गीय मन्नू राम सैदपुर के मिर्जापुर गांव के रहने वाले थे। वह सैदपुर तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे। इसी तहसील में वंदना के पिता भी अमीन थे। वह गाजीपुर के महमूदपुर गांव के रहने वाले थे। साथ काम करने की वजह से दोनों में दोस्ती थी। अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने के लिए दोनों उन्होंने अमरीश और वंदना की शादी तय कर दी। इसी दौरान वंदना को सीमा सुरक्षा बल में नौकरी मिल गई। इसके बाद साल- 2019 में अमरीश और वंदना की शादी हो गई। रिश्तेदारों के अनुसार, शादी के कुछ महीने बाद से ही पति-पत्नी में अनबन होने लगी थी। परिवारवालों और रिश्तेदारों के साथ कई बार बातचीत कर अमरीश और वंदना के रिश्ते सुधारने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 10 दिन पहले ही महराजगंज लौटा था अमरीश अमरीश की 3 बहनें बंदना, अर्चना और अंजना हैं। 14 फरवरी को सबसे छोटी बहन अंजना की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए अमरीश बच्चों के साथ अपने घर सैदपुर आया था। उसकी पत्नी साथ नहीं आई थी। 10 दिन पहले ही वह पत्नी के पास नौतनवा लौटा था। वहीं, जिस सोनू के चक्कर में अमरीश ने पूरी वारदात को अंजाम दिया, वह 3 भाइयों अश्वनी कुमार और शशिकांत में सबसे छोटा था। बड़ा भाई पिता के मरने के बाद उनकी जगह सैदपुर तहसील में अमीन के पद पर नौकरी करता है। दूसरा भाई शशिकांत इलाहाबाद में इंटर कॉलेज में टीचर की नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुल्हन इंतजार करती रही, शादी के दिन दूल्हा भाग गया:फतेहपुर में दोगुनी उम्र के लड़के से हो रही थी शादी, लड़की बेहोश हुई
    Next Article
    श्रावस्ती में 'लॉजिकल एरर' से वोट कटने की आशंका:सपा नेता मसूद आलम खान ने सभी बीएलओ से निष्पक्षता की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment