Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या:शोर करने का विरोध करने पर वारदात, डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों पर आरोप

    22 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के किलोकरी गांव में शोर-शराबे और शराब पीने का विरोध करने पर 54 साल के मणिपुरी संगीतकार सी विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों ने उन पर हमला किया था। चोटों के कारण सिंह की मौत हो गई। वारदात 6 सितंबर (रविवार) रात करीब 11:30 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि पिटाई की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी। सिंह मणिपुर के रहने वाले थे और कई साल से किलोकरी गांव में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, वह मैतेई समुदाय से थे। सिंह के बेटे याइफाबा उन्हें होली फैमिली अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद के सीसीटीवी फुटेज छह लोगों पर हमला करने का आरोप पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सिंह ने अपने घर के बाहर छह युवकों के शोर मचाने और शराब पीने पर आपत्ति जताई थी। इसके युवकों ने घर में घुसकर उन पर लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। मशहूर मणिपुरी गायिका चोंगथम कमला के बेटे थे विक्रम विक्रम मणिपुर के वेस्टर्न म्यूजिक सीन में जाना-माना नाम थे। उन्होंने अल्ट्रा वाइर्स, फीनिक्स और ईस्टर्न डार्क जैसे बैंड के साथ गिटार बजाया था और वे मशहूर मणिपुरी गायिका चोंगथम कमला के सबसे बड़े बेटे थे। नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी ने जांच की मांग की दिल्ली यूनिवर्सिटी की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी (NESSDU) ने संगठन ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। संगठन ने कहा, रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली के किलोकरी में सिंह के घर के बाहर छह लोग शराब पी रहे थे और शोर कर रहे थे। आवाज कम करने के लिए कहने सिंह अपने घर से नीचे आए। इसके बाद उन लोगों ने सिंह पर हमला किया। उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण बाद में उनकी मौत हो गई। NESSDU ने इस घटना को “बेवजह की हिंसा” बताया। ---------------- ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली में मॉडल की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने पैर में 3 गोलियां मारकर किया गिरफ्तार; घर में घुसकर चाकू मारने का आरोप दिल्ली में 21 साल की मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार रात वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने उसे घेरा तो इमरान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJI बोले- मेरे रिटायर होने का इंतजार कर रहे:अरावली मामले पर रिपोर्ट देने के लिए 6 महीने की मांग ठुकराई; कहा- 30 नवंबर तक तैयार करें
    Next Article
    कर्नाटक में टीचर्स नाम के आगे लिख सकेंगे ‘Tr’:सीएम शिवकुमार बोले- शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के लिए फैसला लिया, राज्य में 4.5 लाख टीचर्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment