Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में पुलिस का बड़ा 'क्लीनअप ड्राइव'! वीज़ा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक गिरफ्तार!

    4 hours from now

    1

    0

    दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले में चलाए गए एक विशेष सत्यापन और पहचान अभियान के तहत 18 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी विदेशी नागरिक भारत में वैध वीज़ा और पासपोर्ट की समय सीमा समाप्त (Visa Expiry) होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस ने शनिवार को इस पूरी कार्रवाई की जानकारी साझा की।पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में थाईलैंड के नौ, नाइजीरिया के चार और बांग्लादेश के तीन नागरिक शामिल हैं। इसने बताया कि यह अभियान इलाके में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन के लिए बाहरी जिले की विदेशी प्रकोष्ठ इकाई और स्थानीय पुलिस थानों की ओर से चलाया गया था।इसे भी पढ़ें: Deepika Padukone Spirit Controversy | दीपिका पादुकोण ने वांगा ब्रदर्स के दावों का दिया मौन जवाब, 'महिला विरोधी सोच' वाली पोस्ट ने मचाया बवाल पुलिस ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर पीरागढ़ी चौक के पास तीन बांग्लादेशी नागरिकों को रोका गया। पुलिस टीम को देखकर उन्होंने कथित रूप से वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, सत्यापन के दौरान तीनों विदेशी नागरिक वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके और उनके पासपोर्ट तथा वीजा की अवधि समाप्त पाई गई। पुलिस ने बताया कि एक अन्य अभियान में पश्चिम विहार ईस्ट और निहाल विहार थानों की पुलिस टीमों ने विदेशी प्रकोष्ठ के साथ मिलकर 15 और विदेशी नागरिकों को पकड़ा। इनमें थाईलैंड के नौ, नाइजीरिया के चार, युगांडा का एक और गिनी का एक नागरिक शामिल है। इन सभी के पासपोर्ट और वीजा अवधि समाप्त पाई गई। पुलिस के अनुसार, विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने इन सभी के खिलाफ निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इसे भी पढ़ें: CM Yogi बोले UP में पर्याप्त Sugar Stock, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के आदेश विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की कार्रवाईकानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दिल्ली पुलिस ने सभी 18 हिरासत में लिए गए विदेशी नागरिकों की जानकारी 'फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस' (FRRO) को सौंप दी है। एफआरआरओ (FRRO) ने इन सभी नागरिकों के खिलाफ उनके संबंधित देशों में वापस भेजने (Deportation Process) की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vande Mataram Controversy | BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला! 'वंदे मातरम्' को लेकर तुष्टिकरण का आरोप, कहा- संसद और संविधान से ऊपर नहीं CWC
    Next Article
    Chhindwara Hospital के NICU में वॉर्मर मशीन से लगी आग, एक नवजात की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment